Biodata Maker

प्रेम और ख़ुशी का प्रतीक है होली, ऐसे रखें अपनी सेह‍त का ख्याल

Webdunia
होली पर न करें भांग व शराब का सेवन
 
-सरफ़राज़ ख़ान
 
होली का पर्व प्रेम और ख़ुशी का प्रतीक है और इसको समाज व मन में फैली गंदगी को साफ करने के तौर पर मनाया जाना चाहिए। होली पर लड़ाई-झगड़े, हिंसा और अभद्रता से दूर रहें और इसे प्रेमपूर्वक मनाएं। होली पर स्वास्थ्य संबंधी ध्यान भी रखें।
 
हरा और नीलापन लिए हुए रसायनयुक्त हरे रंग में मैलासाइट ग्रीन होता है, जो आंख के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑरामाइन, मिथाइल वॉयलेट, रोडामाइन और ऑरेंज टू सभी फोटोटॉक्सिक रंग हैं और इनसे त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। रंग में सीसे का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है।
 
रासायनिक डाई की जगह प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। फूल जैसे मैरीगोल्ड, चाइनीज रोज़, बटरफ्लाई पी, फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट आदि से तैयार रंगों को प्रयोग करें।

 
भांग लेने से मानसिक संतुलन गड़बड़ा सकता है जिससे आपके व्यवहार में असर संभव है साथ ही दिमागी हालत में भी उल्टा असर होता है।
 
भांग व शराब का सेवन न करें :- 
 
भांग से दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर भी बढ़ सकता है जिसके लिए आशंकित व्यक्ति बीटा ब्लॉकर प्री-ट्रीटमेंट ले सकते हैं और भांग के पड़ने वाले बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। शराब पीने के बाद आप फैसला लेने के काबिल नहीं रह जाते, साथ ही सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
गुब्बारों का प्रयोग न करें :- 
 
गुब्बारों के प्रयोग से आंखों को नुकसान होने के साथ ही सिर में भी जख्म हो सकता है।
 
होली के दौरान डेट रेप ड्रग्स से भी सावधान रहें और अजनबियों के साथ होली न खेलें।
 
संवेदनशील अंगों में रंग न डालें, जैसे कि आंख। अगर आंख में रंग पड़ ही जाए तो तुरंत नल से बहते हुए पानी से उसे धो लें, अगर फिर भी आराम न मिले तो जल्द चिकित्सा सुविधा लें।
 
(लेखक स्टार न्यूज़ एजेंसी से जुड़े हैं।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

16 March Birthday: आपको 16 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख