Hanuman Chalisa

rang panchami 2023 : इस रंग पंचमी पर आपकी राशि का शुभ रंग कौनसा है?

Webdunia
वर्ष 2023 में रंग पंचमी के दिन भी जहां देवताओं के पसंद के रंग उन्हें अर्पित किया जाता है, वहीं ज्योतिष के अनुसार यदि राशि के मुताबिक रंगों का उपयोग किया जाता है तो इसका लाभ मिलाता है।

आइए जानते हैं इस रंग पंचमी पर कौनसा रंग आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। यहां पढ़ें अपनी राशि के अनुसार-
 
12 राशि और उनके कलर :  
 
मेष राशि- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
वृषभ राशि- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
मिथुन राशि- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
कर्क राशि- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
 
सिंह राशि- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
 
कन्या राशि- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
 
तुला राशि- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
वृश्चिक राशि- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
धनु राशि- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
मकर राशि- बैंगन, नीला और काला आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
 
कुंभ राशि- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
मीन राशि- आपके रंग लाल और पीले हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपके लिए लाभकारी हैं।

rangapanchami n rashi 
 

ALSO READ: रंग पंचमी पर निभाते हैं ये 10 तरह की परंपराएं

ALSO READ: रंगपंचमी 2023 : 2 शुभ संयोग और 3 बड़ी परंपराएं
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

06 April Birthday: आपको 6 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 अप्रैल, 2026)

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख