Shimigo Festival: रंगपंचमी के दिन गोवा में हिन्दू कार्निवाल की रहेगी धूम

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (16:12 IST)
Rangpanchami 2025: गोवा को प्राचीन समय में गोपराष्ट्र कहते थे। 19 मार्च 2025 को पूरे देश में रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा, उसी दिन गोवा में इस उत्सव की खास धूम रहेगी। यहां पर इस त्योहार को शिमिगो के रूप में मनाया जाता है। यानी गोवा में रंगपंचमी को वहां की स्थानीय संस्कृति के अनुसार मनाया जाता है। इसे शिमगो, शिमगा, शिग्मो या शिगमोत्सव के भी नाम से भी जाना जाता है। यह कोकणस्थ लोगों का त्योहार है।
 
1. शिमिगो उत्सव: शिमिगो उत्सव की शुरुआत तो होलिका दहन से ही हो जाती है। पहले दिन ग्राम देवता को नहलाया जाता है और केसरिया रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। 5वें दिन रंगपंचमी को शिमिगो कहते हैं। 
 
2. मछुआरों का उत्सव: यह त्योहार यहां के मछुआरों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस त्योहार में रंगों के अलावा लोग जमकर नाच-गाना, खाना-पीना और आमोद-प्रमोद करते हैं।
 
3. नववर्ष के आगमन की खुशी में मनाते हैं त्योहार: यह त्योहार नववर्ष के आगमन की खुशी में भी मनाते हैं। वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा और नए वर्ष के प्रथम दिन चैत्र माह के परेवा का संगम होता है और इसके बाद भी उत्सव मनाते हैं।
 
4. सात्विक भोजन: इस त्योहार के दौरान, लोग मांसाहारी भोजन और शराब के सेवन से दूर हो जाते हैं। शुद्ध और सात्विक भोजन करते हैं।
 
5. हिन्दू कार्निवाल: इसे गोवा के हिन्दू लोग कार्निवल के नाम से भी जानते हैं। शिग्मो महोत्सव गोवा में रहने वाले हिन्दुओं के लिए सबसे बड़े समारोह में से एक है। इसे योद्धाओं का उत्सव भी कहते हैं। शिगमोत्सव का त्योहार रंग, वेशभूषा, नृत्य, संगीत और परेड के साथ मनाया जाता है। परेड के माध्यम से पारंपरिक लोक नृत्य और पौराणिक दृश्यों का चित्रण किया जाता है। उत्सव के दौरान लोग रंग-बिरंगी पोशाक पहनते हैं, रंगीन झंडे लहराते हैं और ढोल ताशा, बांसुरी जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं। ढोल पीटते हैं और बांसुरी बजाते हुए गाँव के मंदिरों में एकत्रित होते हैं। गोवा में विभिन्न दिनों में विभिन्न स्थानों पर ये झांकियां निकाली जाती हैं। 
 
6. गोवा के बाहर भी है इस उत्सव की धूम : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में गोंड़ी भाषी लोग होली को शिमगा सगगुम पाबुन कहते हैं। यहां के स्थानीय भाषा में शिवजी को शंभू शेक कहा जाता है। गोवा में माघ मास की पूर्णिमा और फाल्गुन की पूर्णिमा तक अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें शंभू शेक नरका (महाशिवरात्रि) और शिमगा प्रमुख हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीपल की पूजा के पीछे क्या है लॉजिक, क्या सच में होता है भूत-प्रेत का वास या कुछ और है चमत्कार, जानिए सच्चाई

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

विश्व का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात शयन के लिए आते हैं भोलेनाथ और माता पार्वती, साथ खेलते हैं चौपड़

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

प्रथम मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और 3 अचूक उपाय

अद्भुत संयोग गणेश चतुर्थी पर सावन का सोमवार व्रत, करें ये 3 अचूक उपाय

कालकूट विष के प्रभाव से बचने के लिए शिवजी ने 60,000 वर्षों तक यहां की थी तपस्या, जानिए इस चमत्कारी मंदिर का रहस्य

त्रिसंध्या क्या होती है, कैसे करते हैं इसे?

अगला लेख