Hanuman Chalisa

रंग खेलने से पहलें जान लें, 8 काम की बातें

Webdunia
निर्मला अग्रवाल
धुलेंड़ी और रंगपंचमी का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मने, इसके लिए केवल रंग ही काफी नहीं, बल्कि कुछ तैयारियां और सावधानियां भी बेहद जरूरी है ताकि‍ होली के रंग में किसी भी तरह से भंग न पड़े। तो बिना देर किए जान लीजिए यह 8 जरूरी बातें -

 


1 जो कपड़े आप होली के दिन पहनने वाले हैं, वे भले ही पुराने भले हों पर मजबूत होने चाहिए ताकि झूमा-झटकी या खींचतान ममें कपड़े फटने का डर न हो और ना ही पानी में पारदर्शी हों।

2 कोशि‍श करें कि कॉलर वाले, पूरी बांह के और नीचे तक के कपड़े पहनें ताकि‍ रंग शरीर के अन्य हिस्सों में न लगे। बच्चों को भी फुल पेंट व शर्ट पहनाएं साथ ही जूते-मोजे भी, जिससे शरीर पर गहरा रंग न जमने पाए।

 

 
होली के दिन अक्सर मेहमान भी आते हैं अतः नमकीन-मिठाई की प्लेटें पहले ही तैयार करके एक ट्रे में रख दें, ताकि रंगे हुए हाथों से सामान निकालना ना पड़े और वह सुरक्षि‍त रहे।

4 किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग ना लगाएं ना ही इसपर किसी तरह का विवाद करें। इससे आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं या कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

 
 
घर के आंगन छत या जहां भी होली खेलना हो उस जगह से कीमती व काम का सामान हटा दें। अन्यथा इस नुकसान की भरपाई बाद में करनी पड़ सकती है।  बैठक व बेडरूम के पर्दे, सोफा-कवर, कारपेट, चादरें आदि निकालकर उन्हें पुरानी साड़ी या चादरों से ढंक दें।

6 नहाने के पश्चात पुराने व गहरे रंग के टॉवेल या चादर से ही शरीर पोछें ताकि नई चीजें खराब न हो। नए टॉवल पर रंग लगने से वह खराब हो सकता है।

7  कीचड़, मिट्टी जैसी चीजों से होली ना खेलें और ना ही पानी का दुरुपयोग करें। होली खेलने के लिए सूखे और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें ताकि‍ आपकी त्वचा भी खराब न हो और रंग भी निकल जाए।

8 जिसे भी रंग लगाएं उसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। गलती से भी आंखों में रंग न जाए, इस बात का ध्यान रखें। चेहरे पर लगे रंग या गुलाल को पहले सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें फिर धोएं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 June Birthday: आपको 24 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद