Hanuman Chalisa

Holika Dahan 2022 : होली से एक दिन पहले कर लीजिए यह शुभ काम, मां लक्ष्मी देंगी धन का वरदान

Webdunia
इस बार होलाष्टक 10 मार्च से लग रहा है और होलिका दहन (Holika Dahan 2022) के दिन आप अपने घर धन की देवी मां लक्ष्मी जी से अपार धन की बारिश करवा सकते हैं। उसके लिए आपको हो‍ली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन वाले दिन यह एक शुभ काम करना होगा, तो निश्चित ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि कब प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा और यह सब मुमकिन होगा सिर्फ 'पीली सरसों' के जरिए। 
 
जी हां, इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने से जहां आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी, वहीं चमचमाती किस्मत के साथ ही आपको मां लक्ष्मी का वरदान भी प्राप्त होगा। यदि आप भी दिवाली की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो बस यह काम कर लें।
 
क्या करें- होलिका दहन के समय सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे। उनके रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा चारों तरफ से सुख-समृद्धि और विजय की प्राप्ति भी होगी। 
 
इसके लिए मंत्र- 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा और माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन का वरदान देंगी। अगर आप भी चाहते हैं माता लक्ष्मी की कृपा तो इस उपाय को करना ना भूलें। 

मंत्र-Chanting
 
कृणुष्व पाजः प्रसितिम् न पृथ्वीम् याही राजेव अमवान् इभेन।
तृष्वीम् अनु प्रसितिम् द्रूणानो अस्ता असि विध्य रक्षसः तपिष्ठैः॥
तव भ्रमासऽ आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः।
तपूंष्यग्ने जुह्वा पतंगान् सन्दितो विसृज विष्व-गुल्काः॥
प्रति स्पशो विसृज तूर्णितमो भवा पायु-र्विशोऽ अस्या अदब्धः।
यो ना दूरेऽ अघशंसो योऽ अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥
उदग्ने तिष्ठ प्रत्या-तनुष्व न्यमित्रान् ऽओषतात् तिग्महेते।
यो नोऽ अरातिम् समिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यत सं न शुष्कम्॥
ऊर्ध्वो भव प्रति विध्याधि अस्मत् आविः कृणुष्व दैव्यान्यग्ने।
अव स्थिरा तनुहि यातु-जूनाम् जामिम् अजामिम् प्रमृणीहि शत्रून्।
अग्नेष्ट्वा तेजसा सादयामि॥

Laxmi Worship Holi

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख