आई बसंती होली

Webdunia
- आर. सूर्य कुमार ी
ND

ऊपर नीला-नीला आकाश,
नीचे हरी-भरी धरती।

लाल-लाल खिला पलाश
सृष्टि की छवि मन हरती।

फिर अपने आंगन में
आई बसंती होली।

मन पुलकित, तन पुलकित
पुलकित हर दिवस निशा।

कण सुरभित, क्षण सुरभित,
सुरभित दिशा-दिशा।

फिर अपने आंगन में
आई बसंती होली।

यत्र-तत्र रंग ही रंग,
जीवन के रंग अपार।

प्रीति-रीति संग हो संग,
हुआ त्योहार साकार।

फिर अपने आंगन में,
आई बसंती होली।

मानो निकले पाथर के पर,
आनंद का अनूठा लगन।

उभर उठे सप्त स्वर,
गायन में कोकिल मगन।

फिर अपने आंगन में
आई बसंती होली।

बजा मंजीरा, बजा ढोल,
जग झूम-झूम उठ जागा,
कैसे सजे सुंदर बोल,
यह कैसा सुरीला फाग।

फिर अपने आंगन में,
आई बसंती होली।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों के बिगड़ सकते हैं काम, पढ़ें 08 जून का दैनिक राशिफल

08 जून 2025 : आपका जन्मदिन

08 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

बड़ा महादेव जाकर पूजन करने का क्या है महत्व, कौन सा बोलें मंत्र?

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल