है मनभावन होली का त्योहार रंग-बिरंगे रंगों वाली होली का त्योहार होली के नजदीक आते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के हैं मन ललचाते होली के रंग देख खिल पड़ती है मन ही मन हँसी और हो उठता है अंदर ही अंदर मन रंगों से सराबोर ऐसा है होली का अनोखा त्योहार जो सभी को है भाता सभी को है लुभाता ऐसा प्यारा-सा यह मनभावन त्योहार हर साल है आता पर फिर भी किसी का मन ही नहीं भरता गत वर्ष भी बड़ी उत्सुकता से सबने खेली होली रंग-बिरंगी मनभावन यह होली लेकिन आज फिर भी होली का नाम सुनते ही फिर से मन हुआ सराबोर होली खेलने को बेकरार ऐसा है यह मनभावन रंगबिरंगा होली का त्योहार आओ सखी, आओ संगिनी खेलो होली सबके संग और मनाओ होली का त्योहार और लगाओ जय-जयकार होली आई होली आई रंग-बिरंगी होली आई मनभावन होली आई रंग-बिरंगा त्योहार है भाई...।