होली : राष्‍ट्रीय त्योहार का पर्व

होलिका दहन या फाल्गुन पूर्णिमा

पं. प्रेमकुमार शर्मा
व्रत का नाम- होलिका दहन या फाल्गुन पूर्णिमा
व्रत की तिथि- पूर्णिमा
व्रत के देवता- भगवान विष्णु
व्रत का दिन- रविवार
व्रत का मंत्रः- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
 
व्रत की कथा- इस व्रत में प्रह्लाद, हिरण्यकशिपु आदि की कथा प्रचलित है। प्रह्लाद हिरण्यकशिपु का पुत्र था जो भगवान विष्णु का भक्त था, किन्तु हिरण्यकशिपु भगवान विष्णु से द्वेष रखता था तथा अपने पुत्र को विष्णु भगवान की भक्ति करने पर कई प्रकार से प्रताड़ित किया।
 

टिप्पणी- यह त्योहार हिन्दुओं का सबसे पवित्र व उमंग भरा त्योहार है जिसमें सभी स्त्री-पुरुष, बाल, वृद्ध उत्साह व प्रसन्नतापूर्वक होलिका का दहन करते हुए पारम्परिक गीत, फाग आदि गाते हैं तथा दूसरे दिन रंगों से होली खेलते हैं। पूर्णिमा तिथि में स्नान, दान, सत्यनारायण भगवान की कथा का बड़ा ही महत्व है।

होलिका का दहन या फाल्गुन पूर्णिमा- संस्कारों की जननी भारतीय भूमि को देव भूमि कहा गया है। जहां सदियों से देव तत्व अच्छाई को स्थापित करने लिए प्रत्येक बुराई और दुख को सुख में बदलने के लिए हिन्दू धर्म में प्रयास किए जाते रहें हैं। इन प्रयासों में जब कभी वह सफल हुआ तो इसे एक उत्सव या त्योहार के रूप में मनाया। इसी क्रम में होलिकोत्सव का त्योहार मनाया जाता है।
 
होली का परम पावन पर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 मार्च 2014 को मनाया जाएगा। होलिका का दहन पूर्णिमा के दिन सांयकाल के बाद किया जाएगा। होली जलाने के लिए विविध प्रकार की लकड़ियों तथा घासफूस का प्रयोग किया जाता है।
 
गांव या शहर के बाहर जहां खुला मैदान हो कोई घर या मकान न हो अर्थात्‌ सब लोग सामूहिक तौर पर एकत्रित हो जाएं और किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, न ही अग्नि लगने का भय हो ऐसे स्थान में लकड़ियों को एकत्रित कर उसमें एक निश्चित तय मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित की जाती है। फिर अग्नि देव की पूजा लोक रीति से या वेद रीति से कच्चे दूध, गंगा जल, अक्षत आदि से की जाती है।
 
चने के बिरवा, जौ और गेहूं की बालें उस अग्नि में भूनी जाती हैं। फिर होलिका की प्रदक्षिणा की जाती है यह प्रदक्षिणा विषम संख्याओं में की जाती हैं। इस प्रकार वेद रीति, कुल रीति, देश रीति में किसी एक रीति का पालन किया जाता है।

धुलेंडी का त्योहार- होलिका दहन के ठीक दूसरे दिन रंगों का त्योहार धुलेंडी होता है। यह त्योहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा से प्रतिपदा तक मनाया जाता है। जो सुसमृद्ध, गौरवशाली भारतीय संस्कृति का ऐसा अनूठा रंगों का त्योहार है जो हमारे निकट सम्पूर्ण वातावरण को विशेष सकारात्मक बनाता है। रंग हमें केवल लुभाते ही नहीं, बल्कि हमारे मन और शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से असर भी डालते हैं।
 
सूरज की लाली, धरती की हरियाली, चंदा की चांदनी और गगन मण्डल में सतरंगी इंद्रधनुष का आकर्षण मानव के पंच महाभूत स्थूल शरीर को सदैव लुभाता रहता है। सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में विविध प्रकार के रंग समाहित हैं। इस पंचभूत शरीर में भी कई तरह के रंगों का मिश्रण है।

रंगों का महत्व-
जैसे- पृथ्वी तत्व का रंग बैंगनी व नारंगी, जल का हरा एवं नीला, पावक (अग्नि) का लाल, व पीला, हवा का बैंगनी और आकाश का रंग प्रायः नीला है।
 
सफेद रंग शरीर में महत्वाकांक्षा को, केसरिया व भगवा रंग बलिदान व त्याग को, लाल रंग उत्तेजना को, काला रंग चिंतन व रहस्य को उत्पन्न करता है।
 
पीला रंग ताप उत्पन्न करता है और हरा रंग शरीर में सर्दी व गर्मी के संतुलन को बनाए रखता है।
 
नीला रंग मन को शांत तथा गंभीर बनाता है।
 
लाल रंग जीवन में ऊर्जा शक्ति का विशेष संचार करता है।
 
इस प्रकार होली का पर्व विशेष राष्ट्रीय त्योहार है और यह त्योहार भारत ही नहीं बल्कि विश्व के विविध धर्मों के लोगों को अपनी लोकप्रियता के कारण खींच लेता है। अतः होली के पावन पर्व पर विश्व का सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म इस अवसर पर सम्पूर्ण जनमानस में उमंग व उत्साह को भर उसमें एकता को घोलता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख