सोल्जर गर्ल्स में दिखेंगी उमा थुरमैन

Webdunia
‘किल बिल’ अभिनेत्री उमा थुरमैन वास्तविक जीवन पर आधारित ‘सोल्जर गर्ल्स’ में अभिनय करेंगी। वे उस नन का किरदार अदा करेंगी, जिसने यूगांडा की छात्राओं को दासता से बचाया था।

1996 में हुई घटना पर आधारित यह ‍फिल्म होगी, जिसमें सशस्त्र विद्रोहियों के एक समूह ने अफ्रीकी देश से 140 छात्राओं को स्कूल से अपहृत कर लिया गया था। इन लड़कियों को बाल सैनिक बना दिया गया या उनका यौन शोषण किया जाता था।

थुरमैन स्कूल की अध्यापिका सिस्टर कैरोलिन की भूमिका अदा करेंगी जिसने विद्रोहियों के अड्डे पर जाकर लड़कियों को रिहा करने की माँग की थी। 110 छात्राओं को लौटा दिया गया था। उसके बाद उन्होंने शेष छात्राओं और विद्रोहियों के कब्जे में मौजूद अन्य बच्चियों की रिहाई के लिए अभिभावकों, सरकार, संयुक्त राष्ट्र, यहाँ तक कि पोप की भी मदद लेने का अभियान छेड़ दिया।

( भाषा)

हनुमान के मेकर्स लेकर आ रहे भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म महाकाली

कभी मुंबई में रहने के लिए अमिताभ बच्चन के पास खुद का घर भी नहीं था, आज इतने बंगलों के हैं मालिक

सिंघम अगेन की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा धमाका करेगी सिंघम

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

रीशेड्यूल हुई रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा की रिलीज डेट, भारत में व्यापक दर्शक तक पहुंचेगी फिल्म

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल