हॉलीवुड फिल्में जिनका 2015 में रहेगा बेसब्री से इंतजार

Webdunia
सोमवार, 5 जनवरी 2015 (12:42 IST)
न्यू ईयर शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी सिने प्रेमियों को हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का इंतजार होगा। कुछ हॉलीवुड फिल्में जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिलीज होने वाली हैं। क्या खास रहेगा इन फिल्मों में व कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारें में जिनसे बॉक्स ऑफिस और दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।  
 

1. टेकन 3(2015)
 
यह एक एक्शन, क्राइम,थ्रिलर मूवी है। भूतपूर्व सरकारी कर्मचारी ब्रायन मिल्स को एक ऐसे मर्डर के लिए आरोप लगाया जाता है जिसे उसने किया नहीं है। वह बेहद परेशान रहता है, इसी बीच वह अपने सिर पर लगे हत्या का आरोप हटाने के लिए असली हत्यारे की खोज में जुट जाता है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी।
  
डायरेक्टरः ओलिवर मेगाटन
कलाकारः  लियाम नीसन, फोरेस्ट विटेकर, मैगी ग्रेस, फामके जानसीन   
 
2. बिलव्ड सिस्टर 
 
यह एक रोमांटिक मूवी है। एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाली दो बहनें चारलोट व कैरोलीन को एक सनकी राइटर फ्रेडरिक सिलर से प्यार हो जाता है। वह अपने सनकी व गर्म रवैए के कारण हमेशा विवादों से घिरा रहता है। समाज के नियम को धता बताते हुए दोनों बहनें फ्रेडरिक सिलर के साथ प्यार करती हैं। फिल्म में आगे इन तीनों का रिस्ता किस प्रकार खतरनाक मोड़ लेता है, फिल्म में यह बहुत रुचिपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।    
 
डायरेक्टरः डोमनिक ग्राफ
कलाकारः हन्नाह हर्जस्प्रुंग, फ्लोरियन स्टेटर, हरिएट कनफुरिउस, क्लौदिया मेस्स्नेर 
 
3. स्पेयर पार्टस 
 
यह एक ड्रामा मूवी है। चार लैटिन अमेरिका के हाई स्कूल के स्टूडेंट्स एक रोबोटिक क्लब बनाते हैं। उनके पास काम करने का कोई अनुभव नहीं होता और वे 800 बक्स के साथ एक ऐसा रोबोट तैयार करते हैं जो अपने आप में अदभुत होता है। फिर वे देश के सबसे बड़े रोबोट चैंपियन को चुनौती देते हैं। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 
 
डायरेक्टर: सीन मकनमारा
स्टार्स: अलेक्सा पेनवेगा, जमी ली कर्टिस, मारिसा टॉमी, ऑब्रेय के. मिलर
 
4. द वेडिंग रिंगर 
 
यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में कहानी एक नौजवान दुल्हे की है जो अपनी नई- नवेली दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए गजब का कारनामा करता है। यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज हो रही है।  
 
डायरेक्टर: जेरेमी गरेलिक
स्टार्स: काले कोको-स्वीटिंग, एलन ऋतचसों, जोश गड, केविन हार्ट
 
5. द ब्वॉय नेक्सट डोर 
 
यह एक रोमांटिक, थ्रिलर मूवी है। एक तलाकशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो जाता है। बाद में उसे उस युवक का काला राज पता चलता है और यहीं से कहानी में मोड़ आता है। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।   
 
डायरेक्टर: रॉब कोहेन
कलाकार: जेनिफर लोपेज, क्रिस्टीन चेनोवेथ, रयान गुजमान, जॉन कॉर्बेट
 
6. ज्युपिटर असेंडिंग
 
यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। भविष्य में एक बेसहारा मानव स्त्री को ब्रम्हांड की महारानी अपना निशाना बनाती है। फिर वह अपना लक्ष्य महारानी के राज्य का विनाश करना बना लेती है। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी।  
 
डायरेक्टर्स: एंडी वचोव्स्की | लाना वचोव्स्की
कलाकार: मिला कुनिस, चैनिंग ततुम, एड्डी रेडमैने, सीन बीन
 
7. वाइल्ड टेल्स 
 
यह एक कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में लव, धोखा, भूतकाल में लौट जाना, त्रासदी, हिंसा को अजब-गजब तरीके से पेश किया गया है। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।  
 
डायरेक्टर: डामियान जिफ्रोन
कलाकार: लिलियाना एक्रमन, लुईस मैन्युअल अल्टामिरानो ग्रेसिया, अलेजान्द्रो अन्जेलिनी, दामियान बेल्टिज
 
8. फोकस
 
यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। विल स्मिथ की फिल्मों का भला किसे इंतजार नहीं रहता। एक जाना माना ठग एक बेहद खूबसूरत, आकर्षक दिखने वाली जवान महिला को अपने झांस में फंसा लेता है। लेकिन जब वे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं तो चीजें बदलने लगती हैं। और दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगता है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है। 
     
डायरेक्टर्स: ग्लेंन फिकार्रा | जॉन रेक्वा
स्टार्स: विल स्मिथ, मार्गोट रोब्बी, रोड्रिगो संतोरो, बड़ वोंग
 
9. अनफिनिस्ड बिजनेस 
 
यह एक कॉमेडी फिल्म है। एक मेहनती छोटा व्यापारी अपने दो साथियों के साथ एक बिजनिस डील के चलते यूरोप जाता है। इसी बीच उनके साथ कई अजीब-अजीब चीजें होती हैं। फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है।      
 
डायरेक्टरः केन स्कॉट  
कलाकारः सियाना मिलर, डेव फ्रांको, निक फ्रोस्ट, जेम्स मार्सडन
 
10. सैन एन्ड्रियास 
 
यह एक एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर फिल्म है। फिल्मी में कैलीफोर्निया शहर में भयानक तूफान आने के बाद एक एक रेस्क्यू-हेलिकॉप्टर पायलट अपनी बेटी के तलाश में एक खतरनाक यात्रा पर निकल जाता है। फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।  
 
डायरेक्टर: ब्रैड पेटों
स्टार्स: अलेक्सांद्र दद्दारिओ, कार्ला गुगीनो, ड्वेन जॉनसन, कटों हाइनेस
Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें