Hanuman Chalisa

यह 10 टिप्स जरूर पढ़ें, दिवाली पर घर रंगने से पहले...

Webdunia
दीपावली के पहले घरों में साफ-सफाई और रंग रोगन का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में घर के लिए सही रंगों का चुनाव करना भी बहुत मुश्किल लगता है। हो भी क्यों नहीं, अपने घरौंदे को सबसे खूबसूरत बनाने की चाह हर किसी में होती है। अगर आप भी यह तय नहीं कर पा रहे हैं, कि घर में रंग रोगन कैसा हो, तो लीजिए हम आपकी मदद कर देते हैं। नीचे दिए जा रहे टिप्स पढ़ि‍ए और जानिए कैसे करें रंग रोगन - 
 
1  घर की दीवारों को रंगने का पहला सबसे आसान तरीका तो यह है, कि आप पहले घर के सभी सदस्यों की पसंद जान लें, और उसके अनुसार ही रंग लगवाएं। जिसे जो रंग पसंद हो, उस सदस्य के कमरे का रंग वही करवाएं, ताकि‍ हर कोई त्योहार पर खुश हो जाए।

2  अगर आप इस विकल्प का चुनाव कर रहे हैं, तो बैठक कक्ष में रंग करवाने का निर्णय आपका हो सकता है। आप अपने अनुसार हल्के या गाढ़े रंग को चुन सकते हैं। 
 
3  घर का सबसे अहम हिस्सा बैठक कक्ष होता है, जहां मेहमानों को बैठाया जाता है, और घर के सभी लोग एक साथ समय भी यहीं गुजारते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि इस कक्ष को जितना हो सके खूबसूरत बनाएं।

 बैठक कक्ष के लिए बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं। आप चाहें तो दीवार के रंग से मिलता कोई खूबसूरत वॉलपेपर लगा सकते हैं। फूलों या पत्तियों के आकार के छापे लगवा सकते हैं। इसके अलावा फेब्रिक रंग, मेट, प्लास्ट‍िक या फिर अन्य रंगों को चुन सकते हैं।
 
5  अधि‍कांशत: बैठक कक्ष बड़े होते हैं। अगर आपके घर भी कुछ ऐसा ही है, तो कोशिश करें कि उसमें हल्के रंग ही लगवाएं। इससे बैठक कक्ष बड़ा व खुला-खुला लगेगा। ज्यादातर लोग इसे लिए आज भी सफेद या क्रीम, हल्का पीला, हरा या नारंगी जैसे रंगों को पसंद करते हैं। गर्म क्षेत्रों में इस तरह के हल्के रंगों का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह आंखों को ठंडक देते हैं।

6  गाढ़े रंगों को चुनने पर बैठक कक्ष छोटा व स्थान कम नजर आता है। इसके अलावा यह खुला-खुला लगने के बजाए बंद-बंद सा लगता है। ठंडे क्षेत्रों में गाढ़े रंगों का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह माहौल में गर्माहट भी महसूस कराते हैं। इसके लिए ज्यादातर, जामुनी, नारंगी, नीला, सिलेटी आदि रंगों का प्रयोग होता है। आप चाहें तो सुनहरे रंग से इस पर डिजाइन करवा सकते हैं। 
 कमरे की छत पर ज्यादातर सफेद रंग ही किया जाता है, जो दीवारों के किसी भी रंग से असानी से जम जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी पसंद का भी कोई रंग लगवा सकते हैं।

 बच्चों के कमरों में रंग लगवाते समय ध्यान रखें कि उन्हें रंगबिरंगी चीजें अधिक पसंद होती हैं। इस तरह से आप उनके कमरे में पीला, लाल, नीला या हल्का हरा रंग लगवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें उनके पसंदीदा कार्टून कि‍रदार को दीवार पर बनवाया जा सकता है। बच्चे इसे खूब पसंद करेंगे।
 
9  बुजुर्गों को भड़कीले रंग पसंद नहीं होते इसलिए घर के बुजुर्गों के कमरे के लिए हल्के रंगों का ही चुनाव करें तो बेहतर होगा। इसके लिए आप हल्का नीला या आसमानी, हल्का गुलाबी, सफेद या अन्य हल्के रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

10  शादीशुदा जोड़े के कमरे के लिए गुलाबी, नारंगी नीला या फिर नए रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके बीच प्रेम और उत्साह का संचार होता है। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया