इस दिवाली दीयों को दें स्पेशल लुक, जानें 10 टिप्स

Webdunia
दीपावली यानि दीपों का पर्व, दीपों की जगमगाहट के बीच खुशियां मनाने का पर्व। बाजार में कई तरह के रंगबिरंगे डेकोरेटिव दीपों की बहार है, लेकिन कैसा हो, अगर दीपों को घर पर ही खूबसूरती के साथ सजाया जाए? जानिए कैसे करें दीप डेकोरेशन...
 
1 बाजार से मिट्टी के दिये खरीदकर उन्हें रात भर पानी में भिगोर रखें, ताकि मिट्टी जितना पानी सोख सकती है सोख ले, और अतिरिक्त रंग भी पानी में निकल जाए। इसके बाद दिये तेल नहीं सोखेंगे।
 
2 अगले दिन दियों को पानी से बाहर निकाल लें और पोंछ लें या फिर अपने आप सूखने दें। इसके बाद ही दीयों पर पेंट या फिर मनचाही डिजाइन करें।
 
3 दीयों को रंगने से पहले, सफेद रंग या फिर प्राइमर का प्रयोग करें, ताकि दीयों पर किया जाने वाला रंग सही तरीके से हो और उभरकर आकर्षक दिखा दे सके।
 
4 प्राइमर के सूखने के बाद, अपने मनचाहे रंग से दीयों को पेंट करें। इसके लिए ज्यादातर लाल, मेहरून, पीला, हरा, नारंगी, नीला आदि पारंपरिक रंगों का प्रयोग होता है।
 
5  जब तक रंग ठीक तरीके से न सूख जाए, दीयों से छेड़छाड़ न करें। ऐसा करने से पहले से किया हुए रंग खराब हो सकता है और दीये की खूबसूरती बिगाड़ सकता है।


6  रंग सूख जाने के बाद, आप ब्रश की सहायता से इस पर कंट्रास्ट रंगों से मनचाही डिजाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ बॉडर पर कलर करके कंगूरे बना सकते हैं। यह पारंपरिक लुक देगा।
 
7  सिरेमिक कोन की सहायता से मेहंदी की तरह बारीक डिजाइन से दीयों को सजाया जा सकता है। इसके लिए गोल्डन और सिल्वर कोन या फिर रंगों का इस्तेमाल करना भी बढ़िया तरीका है।
 
 सिर्फ डिजाइन करने के अलावा भी आप कुछ अतिरिक्त करना चाहते हैं, तो दीयों पर मोती, कुंदन व कांच को सजाकर और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।
 
9  सिरेमिक के कुछ डिजाइन्स जैसे, फूल, पत्तियां, मोर आदि बनाकर भी इन दीयों पर लगाए जा सकते हैं। इस तरह दीयों को कुछ अलग लुक मिलेगा और देखने में भी बेहद सुंदर लगेगा।
 
10 आप चाहें तो रंगोली, रं‍गबिरंगे मोती और कागज के फूलों से भी इन दीयों को सजा सकते हैं। कुमकुम और चावल से भी दीप डेकोरेशन किया जा सकता है। इससे बिल्कुल पारंपरिक टच आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

अगला लेख