Hanuman Chalisa

दिवाली पर सजाना चाहते हैं लिविंग रूम, तो पेश हैं आपके लिए खास ये 4 टिप्स

Webdunia
दीपावली के पर्व का समय है और अगर आप अपने लिविंग रूम को रिनोवेट करने की सोच रहे हैं तो फेस्टिवल का टाइम सबसे अच्छा होता है। यहां हम लाए हैं कुछ खास सरल उपाय, इन्हें अपना कर आप कम खर्च में घर को सुव्यवस्थित कर सकते हैं। 
 
1. स्लिम स्पीकर म्यूजिक सिस्टम : विशाल म्यूजिक सिस्टम जिसमें 4 बड़े स्पीकर हैं जिसने आपकी पूरी दीवार को कवर कर रखा है, जो आपके घर को अव्यवस्थित कर रहा है। इसकी जगह आप एक स्लिम स्पीकर लगा सकते हैं, जिसकी साउंड क्वॉलिटी भी अच्छी हो और जो जगह भी कम घेरे।
 
2. कैंडल्स नहीं लाइट्स : निश्चित तौर पर आपने रोमांटिक शाम के बारे में सोचते हुए कैंडल्स खरीदी होंगी जो अब कहीं किसी कोने में धूल खा रही हैं। अब समय आ गया है कि आप कैंडल्स के बदले कुछ लाइट खरीदें जो आसानी से साफ हो सकें और लंबे समय तक आपका साथ निभाए। ध्यान रहे कि आप ऐसी लाइट खरीदे जिन्हें टांगा जा सकें और फर्श खाली दिखें।
 
3. ताजातरीन पौधे : लोग आर्टिफिशियल प्लांटस के जरिए अपने घर की शोभा बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन कुछ समय बाद इन पर धूल जम जाती है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र का भी कहता है कि आर्टिफिशियल प्लांटस नकारात्मक ऊर्जा देते हैं। इनके स्थान पर आप जीवंत ताजातरीन पौधे लगा सकते हैं।
 
4. एंटीक वुडन चेयर : कई लोग आराम से बैठने के लिए बीन बैग्स खरीदते हैं, कुछ समय बाद ये अनुपयोगी वस्तुओं में शामिल हो जाते हैं, क्योंकि ये पीठ दर्द को कारण बनते हैं। घर में सिर्फ जगह घेरने का काम करते हैं। इसके स्थान पर आप एंटीक वुडन चेयर या रिक्लाइनर खरीद सकते हैं जो कम जगह में आरामदायक सिद्ध होंगे।

ALSO READ: छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और देव दिवाली, मात्र 3 उपाय से होगी धन की वर्षा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख