Hanuman Chalisa

यदि आपका घर छोटा है तो ऐसे बनवाएं स्मार्ट फर्नीचर, पढ़ें 4 सुझाव

नम्रता जायसवाल
घर चाहे छोटा हो, जरूरत का सामान तो आपको घर में लाना ही पड़ता है। कई बार केवल आवश्यक सामान ही घर में रखने पर ऐसा लगता है, मानो पूरा घर सामान से ही भर गया हो। चलने-फिरने, बच्चों की उछलकूद, भागदौड़ व घर के अंदर ही यदि वे कुछ खेलना चाहें तो इसकी तो जगह ही नहीं बचती। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब घर के सदस्यों के अलावा कुछ मेहमान भी घर पर रुकने आ जाएं।
 
ऐसे में यदि आप घर में कोई भी फर्नीचर लाने से पहले थोड़ी सी होशियारी से काम लें और दिए गए सुझावों को अपनाकर फर्नीचर बनवाएं, तो यकीन मानिए कि छोटे से घर में जरूरत का सारा सामान भी आ जाएगा और चलने-फिरने की जगह भी बची रहेगी। घर अधिक भरा-भरा भी नहीं दिखेगा और घर में खुली-खुली जगह देखकर आपके मन को हल्का लगेगा।
 
घर में जगह कम है तो इन 4 सुझावों को अपनाकर ऐसा फर्नीचर बनवाएं-
 
1. डाइनिंग टेबल ऐसी बनवाएं जिसमें उसकी कुर्सियां अंदर फिक्स हो जाती हों। जब 'डाइनिंग टेबल' की जरूरत न तो तब टेबल में ही कुर्सियां फिक्स हो जाएं। ऐसा होने पर पूरे दिन यह साधारण टेबल जैसी दिखेगी और खाना खाते समय कुर्सियां बाहर निकालकर डाइनिंग टेबल बना लीजिए।

 

 
 
2. फोल्ड‌िंग सोफा बनवाएं। यह पूरा दिन मेहमानों के लिए सोफे का काम करेगा और रात को जब आपको सोना हो, तो फोल्ड‌िंग सोफे को खोलकर बेड बना लीजिए। यह आराम से डबल बेड की तरह बन जाता है।
 
 
3. फोल्ड‌िंग सोफे के अलावा बाजार में आपको फोल्ड‌िंग बेड भी आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें जब जरूरत हो, बेड बनाकर इस्तेमाल करें और आवश्यकता न होने पर घड़ी करके एक साइड में रख सकते हैं। इससे पूरे दिन कमरे में खाली जगह दिखेगी।
 
 
4. यदि घर में सीढ़‌ियां हैं, तो उसमें नीचे की जगह को किसी सामान रखने के लिए इस्तेमाल करें। आप चाहें, तो इस जगह को स्टोर रूम भी बना सकते हैं।


 
5. दीवारों पर महंगी पेंट‌िंग्स ही अच्छी लगती है, ऐसा बिलकुल नहीं है। आप अच्छी दिखने वाली कोई टोकरी या परात बताए गए फोटो अनुसार दीवारों पर सजा सकते हैं।

 
ALSO READ: बदल डालें घर का इंटीरियर और नए घर में रहने जैसा अहसास पाएं...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

अगला लेख