Hanuman Chalisa

चमचमा उठेगा आपका फ्रिज बस कर लीजिए ये काम

एक झटके में साफ करें फ्रिज, गंदगी होगी मिनटों में दूर

WD Feature Desk
Refrigerator Cleaning Tips

Refrigerator Cleaning Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, कई बार घर में मौजूद कुछ चीजें सालों से साफ नहीं होती है, जो आपके घर के पूरे लुक को खराब करती है। ऐसे में अगर आपके घर के किचन में रखा फ्रिज भी खराब दिखने लगा है, तो इन सभी टिप्स को फॉलो कर इसे झटके में चकाचक कर सकते हैं। यह टिप्स फ्रिज को जल्दी साफ करने में मदद करेगी।ALSO READ: बाथरूम की सफाई करने के बाद भी नहीं जा रही बदबू तो करें ये काम

झटके में चकाचक करें फ्रिज : फ्रिज पर लगी गंदगी खाने को खराब करती है और इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में आप गंदगी वाले फ्रिज को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको फ्रिज के प्लगको बंद करना होगा और तार निकलना होगा। इसके बाद आप पूरे फ्रिज को खाली कर दें।

दराज और शेल्फ को करें साफ : फ्रीज खाली होने के बाद शेल्फ और दराज को बाहर निकले। दराज और शेल्फ को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी ले उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को स्पंज की मदद से फ्रिज के अंदर के सभी हिस्से और दराज, शेल्फ को अच्छी तरह साफ करें।

बेकिंग सोडा और सिरका का पेस्ट : अगर कोई जिद्दी दाग है, जो निकल नहीं पा रहा है, तो आप उस दाग पर थोड़ा सिरका लगा दें और स्पंज की मदद से साफ करें। सिरका कीटाणुओं को मारने में भी मदद करता है। बेकिंग सोडा का पेस्ट और सिरका का पेस्ट बनाकर आप फ्रिज के दरवाजे और बाकी हिस्सों को साफ कर सकते हैं।

फ्रिज से बदबू को करें कम : आप टूथब्रश की भी मदद ले सकते हैं। अगर आपके फ्रिज से बदबू आ रही है, तो आप बदबू को कम करने के लिए एक कटोरे में बेकिंग सोडा रखकर इसे फ्रीज में कुछ घंटे के लिए रख सकते हैं, ऐसा करने से बदबू कम होगी।

इन चीजों का रखें ध्यान : ध्यान रहे आपको हर महीने में एक बार गहराई से पूरे फ्रिज को साफ करना चाहिए। ताकि ज्यादा गंदगी ना जमे। इसके अलावा खराब खाने को फ्रिज में ज्यादा दिनों तक न रखें। इससे बदबू फैल सकती है, खाने को हमेशा फ्रिज में ढक कर रखें। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने फ्रिज की गंदगी को साफ कर सकते हैं और घर, किचन के लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख