Hanuman Chalisa

घर की बिजली बचाएँ

Webdunia
ND
हाल ही में बिजली की दरों में वृद्धि कर दी गई है। ऐसे में लाजिमी है कि इससे घर के बजट पर भी फर्क प़ड़ेगा। अब बिजली बिल के लिए कुछ और राशि खर्च करनी पड़ेगी, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके लिए गृहणियों को अपने परिवार के सभी सदस्यों को बिजली की बचत के प्रति जागरूक करना होगा।

ऐसा करके वे अपने बिजली के बिल को कम से कम 40 प्रतिशत तक कम कर सकती हैं। इसके लिए जितनी जल्दी हो सके, ये टिप्स अपनाएँ :

एक 15 वॉट का फ्लोरेट्स बल्ब एक आम 60 वॉट के बल्ब के बराबर प्रकाश देता है। इसका उपयोग करें।

फ्लोरेट्स और सीएफएल लाइट , सामान्य बल्ब की रोशनी से 5 गुना अधिक रोशनी देती है, इसीलिए सीएफएल का प्रयोग करें। इसके द्वारा हम 70 प्रतिशत ऊर्जा बचा सकते हैं।

पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का प्रयोग करें। इससे ऊर्जा अधिक मात्रा में बचती है।

वॉटर हीटर को 60 डिग्री से 50 डिग्री तापमान पर सेट करके 18 प्रतिशत ऊर्जा को बचाया जा सकता है।

गर्मी से बचाव के लिए सीलिंग फैन व टेबल फैन का प्रयोग करें, क्योंकि एक सीलिंग फैन का प्रयोग करने पर 30 पैसे का खर्च आता है, जबकि एयर कंडीशनर का एक घंटे प्रयोग करने पर 10 रुपए के बराबर खर्च आता है।

फ्रिज को हमेशा गर्मी के साधनों व धूप की सीधी रोशनी से दूर रखें, क्योंकि फ्रिज की मोटर व कंप्रेसर गर्मी को बढ़ाते हैं, इसीलिए फ्रिज के चारों तरफ हवादार वातावरण होना चाहिए। अगर फ्रिज को गर्मी से बचाया न जाए, तो उसको ठंडा करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?