खिड़कियाँ किसी भी मकान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ह ोत ी है। इन्हीं खिड़कियों से प्राकृतिक हवा हमारे घर में प्रवेश करती है तथा हमें खुलेपन का अहसास होता है। इन्हीं खिड़कियों से सकारात्मक ऊर्जा हमारे कक्ष में प्रवेश करती है बशर्ते खिड़कियाँ सही दिशा में हो।
भवन निर्माण कराते समय अक्सर हम खिड़कियों के स्थान, दिशा व संख्या को लेकर पशोपेक्ष की स्थिति में रहते हैं। आपके मकान में खिड़कियाँ कैसी, कितनी और कहाँ होनी चाहिए, इन सबकी जानकारी हमें वास्तु से मिलती है। आइए जानते हैं कि मकान में खिड़कियाँ कहाँ व कैसी होनी चाहिए -
वास्तु के अनुसार मकान में खिड़कियों की संख्या बराबर होनी चाहिए।
पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर खिड़कियों का निर्माण शुभ माना गया है।
यह भी ध्यान रखें कि मकान में खिड़कियाँ द्वार के सामने अधिकाधिक होनी चाहिएं, ताकि चुम्बकीय चक्र पूर्ण होता रहे।