प्रवेश द्वार पर सजे सुंदर तोरण

सुंदर रंग-बिरंगे तोरण

गायत्री शर्मा
Gayarti SharmaWD
घर की सजावट का अंदाजा उसके प्रवेश द्वार से ही हो जाता है। जिसे कि हम 'स्वागत द्वार' भी कहते हैं। इसी द्वार से घर के भीतर प्रवेश किया जाता है।

यह द्वार यदि सुसज्जित हो तो दिल प्रसन्न हो जाता है और उसी प्रसन्नता के साथ हम घर के भीतर प्रवेश करते हैं।

दीपावली के आते ही बाजारों में खरीददारी शुरू हो जाती है और घरों की साज-सज्जा की कई प्रकार की वस्तुएँ बाजारों की रौनक बन जाती हैं। इनमें लैंप, तोरण, डेकोरेटिव फ्लॉवर आदि प्रमुख होते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें लगभग हर महिलाएँ खरीदती हैं।

* बाजार में क्या है नया :-
इस बार बाजार में कई वैरायटियों के सुंदर-सुंदर तोरण आए हैं। इनमें आर्टिफिशियल फ्लॉवर वाले रंग-बिरंगे तोरण, क्रिस्टल तोरण व मोतियों के तोरण आदि प्रमुख हैं। बाजार में ये तोरण आपको 60 रुपए से लेकर 180 रुपए तक मिल जाएँगे।

Gayarti SharmaWD
* क्या खास है :-
इस बार क्रिस्टल के तोरण बाजार में आए हैं, जो दूर से ही चमकते हैं। रंग-बिरंगे क्रिस्टल के तोरण पर कॉपर के लटकने वाले मोती लगने से उनकी सुंदरता और भी अधिक बढ़ गई है।

क्रिस्टल के तोरणों के अलावा इस बार तोरणों में कुछ नयापन लाने की कोशिश की गई है।

इनमें लकड़ी के गणेशजी व आम के पत्ते पर गणेशजी आकृतियों को महिलाओं द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।

फ्लॉवर वाले तोरणों में भी गेंदे के फूलों सी पीली-नारंगी लडि़याँ व पत्तों के समान हरी लडि़याँ इन तोरणों को नेचुरल फ्लॉवर्स का लुक दे रही हैं। इनमें लडि़यों से बनी 'स्वस्तिक' व 'ॐ' की आकृति इन्हें आकर्षक बना रही हैं।

ये तोरण सदाबहार तोरण माने जाते हैं क्योंकि इन्हें घर पर आसानी से धोकर साफ किया जा सकता है।

तोरणों में पारंपरिक लुक लाने के लिए रुद्राक्ष का भी प्रयोग किया गया तथा उस पर लकड़ी के छोटे-छोटे गणेशजी लटकाए गए हैं, जो इन तोरणों की सुंदरता को और भी अधिक बढ़ा रहे हैं।

कम खर्च में घर के प्रवेश द्वार को सजाने के लिए तोरण से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है? तो क्यों न इस ‍दीपावली पर अपने घर को इन सुंदर तोरणों से सजाएँ।
Show comments

गर्मियों में इन 10 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्यादा, जानें कैसे करें बचाव

गर्मियों में भेज रहे हैं बच्चे को स्कूल तो न करें ये 10 गलतियां

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

क्या है ASMR जिसे सुनते ही होता है शांत महसूस? जानें सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Ramanujan :भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की 5 खास बातें