लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए आजमाएं ये 4 बेहतरीन नुस्खे

Webdunia
हममें से ज्यादातर लोगों के घर में कुछ बर्तन लकड़ी के जरूर होते है, जैसे नॉन स्टिक बर्तन में खाना पकाते हुए आपको लकड़ी के पलटे और चम्मच आदि की जरूरत होती है, सब्जी काटने के लिए भी कई लोग लकड़ी से बने चॉपर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लकड़ी के बर्तनों को सही तरह से साफ करने का तरीका भी आपको पता होना चाहिए वर्ना कई बार केवल धोने से ये पूरी तरह से साफ नहीं होते और इनमें दुर्गंध बनी रह जाती है।
 
आइए, आपको लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के नुस्खे बताते हैं -
 
1. नींबू:
 
लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिला लीजिए। अब लकड़ी के बर्तनों को इसमें 15 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दीजिए। फिर बाहर निकालकर इन्हें सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
 
2. सिरका:
 
आधा कटोरी सिरके में 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। अब इस घोल में रूई के एक बड़े टुकड़े को डालकर निचोड़ लें। फिर रूई की मदद से लकड़ी के बर्तनों को अच्छी तरह रगड़कर पोंछ लीजिए। ऐसा 2-3 बार करने पर बर्तन की गंध दूर हो जाएगी।
 
3. नमक:
 
एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें 4-5 चम्मच नमक मिला दें। अब इसमें लकड़ी के बर्तनों को अच्छी तरह डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तनों को बाहर निकालकर, सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
 
4. बेकिंग सोडा:
 
बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तनों को गर्म पानी से साफ कर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Benefits of sugar free diet: 15 दिनों तक चीनी न खाने से शरीर पर पड़ता है यह असर, जानिए चौंकाने वाले फायदे

Vijayadashami Recipes 2025: लजीज पकवानों से मनाएं विजय पर्व! विजयादशमी के 5 पारंपरिक व्यंजन

City name change: भारत का इकलौता शहर 21 बार बदला गया जिसका नाम, जानें किन किन नामों से जाना गया

Fat loss: शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये देसी ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघः राष्ट्र निर्माण के नए क्षितिज की यात्रा

Gandhi Jayanti 2025: सत्य और अहिंसा के पुजारी को नमन, महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष

Lal Bahadur Shastri Jayanti: शांति पुरुष लाल बहादुर शास्त्री: वह प्रधानमंत्री जिसने देश का मान बढ़ाया

Dussehra Special Food: इन लजीज पकवानों से मनाएं विजय पर्व! जानें विजयादशमी के पारंपरिक व्यंजन

RSS के 100 साल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आत्मा का स्पंदन

अगला लेख