खाली पेट सुबह गुड़हल का फूल खाने से क्या होगा?

Webdunia
गुड़हल के फूल को जवाकुसुम भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे हिबिसकस (hibiscus) कहते हैं। यूनानी दवाओं में गुड़हल का बहुत उपयोग होता है। इससे कॉलेस्ट्रॉल, मधुमेह, रक्तचाप, गुर्दे की बीमारियों और गले के संक्रमण जैसे रोगों का इलाज किया जाता है। यह विटामिन सी, कैल्शियम, वसा, फाइबर, नाइट्रोजन, फासफोरस, टेटरिक और ऑक्सीलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड्स और फ्लेवोनॉयड ग्लाइकोसाइड्स का बढ़िया स्रोत है। गुड़हल के फूल के कई उपयोग बताए जाते हैं। जानते हैं कि खाली पेट खाने के क्या हैं फायदे-
 
गुड़हल का फूल खाने के फायदे | benefits of eating hibiscus flower:
 
- सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम होता है।
 
- इस फूल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे शरीर के बैक्टीरिया नष्ट किए जा सकते हैं।
 
- लिवर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए इसका सेवन किया जाता है। 
 
- इसे खाली पेट खाने या चाय के साथ लेने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
 
- इसमें आयर होता है। इसे खाने से खून की कमी दूर होती है। एनीमिया में यह लाभदायक है। 
 
- इसे उचित तरीके से खाने से यह एंटी एजिंग का काम करता है। आपकी त्वचा को जवान बनाए रखता है।
 
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए इसके फूल को उपयोग बताया गया है। इससे रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
 
- सर्दी और जुकाम से बचाव में इसके फूलों को बहुत उपयोगी माना जाता है। गुड़हल का फूल विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है और इससे कफ, गले की खराश, जुकाम और सीने की जकड़न में फायदा मिलता है।
 
Disclaimer: सेहत के नुस्‍खे सिर्फ जानकारी हेतु है, डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें आजमाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह

अगला लेख