हार्टबर्न से बचाएंगे यह 5 तरीके, जरूर जानें

Webdunia
खाने पीने के गलत तौर-तरीकों एवं आदतों से हार्टबर्न की परेशानी हो सकती है। खास तौर से गर्मी में यह समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। जीवनशैली में बदलाव और कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप इससे बच सकते हैं। जानिए हाटबर्न से बचने के यह 5 तरीके - 
हार्ट अटैक से बचाएगा आयुर्वेद, जानें उपाय...
 
1 अम्लीय पदार्थों से दूरी बनाए रखें, जो हार्टबर्न की समस्या पैदा करते हैं। खास तौर से अधि‍क खट्टे फल, उनका जूस, टमाटर, प्याज, फैटी फूड, कैफीन का अधि‍क सेवन और चॉकलेट आदि का ज्यादा प्रयोग न करें। यह चीजें पेट में एसिडि‍टी पैदा करती हैं जो ज्यादा सेवन से हार्टबर्न का कारण बनती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सोच समझ कर इनका सेवन करें।
होंठो का रंग बताता है सेहत के यह 5 राज
 
2 भोजन करते समय जरूरी है कि हर कौर को ठीक तरीके से चबाया जाए। जल्दबाजी में खाना और ठीक से चबाए बगैर उसे निगल लेना पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करता है। बाद में यही हार्टबर्न का कारण बनता है। इसके अलावा पानी कम पीना भी इसका एक कारण है।
अनानास का जूस पीने से होंगे यह 10 फायदे



धूम्रपान करना और शराब का अत्यधि‍क सेवन करना हार्टबर्न की समस्या को जन्म देता है। यह आपके पाचनतंत्र और शरीर के आंतरिक अंगों को प्रभावित कर अन्य बीमारियों को भी जन्म दे सकता है।
 
 हार्टबर्न के प्रमुख कारणों में से एक कारण तनाव भी है। अत्यधि‍क तनाव लेना या फिर डिप्रेशन का शि‍कार हो जाना आपको हार्टबर्न की समस्या दे सकता है। शांत रहें, योगा, मेडि‍टेशन द्वारा तनाव को कम करने का प्रयास करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 
5 अत्यधि‍क कसाव या फिटिंग के कपड़े पहनने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कई बार ऐसे में अमाशय रस के पुन: भोजन नली में प्रवेश करने से हार्टबर्न की समस्या जन्म लेती है और आप जलन महसूस करते हैं।
Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख