Hanuman Chalisa

10 कुकिंग टिप्स : किचन में जरूर रखें याद

Webdunia
खाना पकाने के 10 आसान उपाय 
 
 
 इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खाना बनाने का शौक अक्सर महिलाओं में पाया जाता है और महिलाओं को कुकिंग (खाना बनाना) में बहुत आनंद आता है।
 
जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं। हम आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।
 
1. अपने किचन कार्य के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें।
 
2. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।
 
3. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।
 
4. अगर आप कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।
 
5. अगर आप मीट (मांस) पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट (मसालों के मिश्रण में कुछ देर रख दें) कर दें तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।
 
6. अगर आप बैकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम होने रख दें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।
 
7. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबला हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान हो जाएगा।
 
8. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम्स (डिशेज) को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा समय लगता है।
 
9. सही सामग्री, सही खाना पकाने की विधि का उपयोग करें जिससे स्वाद बना रहे।
 
10. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म जरूर साफ करें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख