करी पत्ता सेहत लाभ ही नहीं देता, बल्कि खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा सकता है

Webdunia
करी पत्ता जिसे मीठा नीम भी कहते हैं। इसका पौधा आपके या आपके पड़ोसियों के घर में आपको जरूर लगा मिलेगा। यह जितनी आसानी से गमलों में उग जाता है, इसके फायदे उतने ही बेहतरीन हैं। इसे हम दाल, सब्जियों में तो खुशबू और स्वाद के लिए इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेहत और सौंदर्य लाभ भी हैं? अगर नहीं! तो चलिए आपको बताते हैं करी पत्ते के सेवन से होने वाले ग़ज़ब के फायदे।
 
1. सबसे पहले तो इसकी ताजा पत्तियों में एक अलग ही खुशबू होती है, जो फ्रिज में या बाहर रखने पर कम होती जाती है, इसलिए कोशिश रहे कि हमेशा ताजा करी पत्ते का इस्तेमाल करें।
 
2. कुछ लोग करी पत्ता सब्जी से बाहर निकालकर रख देते हैं, जबकि इसे खा लेना चाहिए। करी पत्ता बहुत पौष्टिक होता है। इसमें मैग्नेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन भी होता है।
 
3. लीवर शरीर का बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्सा है और इसका निरंतर बिना रुके सही तरीके से काम करना जरुरी होता है। करी पत्ता लीवर को सशक्त बनाता है। यह लीवर को बैक्‍टीरिया तथा वायरल इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा यह फ्री रेडिकल्स, हेपेटाइटिस, सिरोसिस जैसी कई बीमारियों से भी बचाता है।
 
5. करी पत्ता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A होता है। विटामिन A आंखों के स्वास्थ्‍य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से आंखों की रोशनी कम होना जैसी कई समस्या हो सकती है। तो विटामिन A की कमी को पूरा करने के लिए भी आपको करी पत्ते का सेवन करना चाहिए।
 
6. करी पत्ते में LDL कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रकृति होती है। LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल की बीमारियां हो जाती हैं। इस तरह करी पत्ता दिल की बीमारियों से भी आपको दूर रखता है।
 
7. करी पत्ते में बालों को मॉइश्‍चराइजिंग करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को गहराई से साफ करते हैं और इन्‍हें बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाते हैं। करी पत्ते की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर तिल या नारियल के तेल में मिला लें, फिर इस तेल को थोड़ा गर्म करके सिर में मसाज करें। इसे रातभर रखें और फिर सुबह शेंपू कर लें। इस प्रकार मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाएंगे और वह मजबूत भी होंगे।
 
8. एंटीऑक्सीडेंट
करी पत्ते में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और फेनोल्स पाए जाते हैं, जो हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते हैं। करी पत्ते का विशेष तत्व ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने में सक्षम है।
 
9. खून की कमी
करी पत्ते में आयरन तथा फोलिक एसिड दोनों पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
 
10. डायबिटीज
करी पत्ता हमारे खून में शुगर की मात्रा को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर भी शुगर का लेवल सही रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके पाचन को सुधारता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इस प्रकार डायबिटीज से बचने के लिए भी आपको करी पत्ते का सेवन करना चाहिए।
 
11. एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण इसका पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। यह त्वचा के लिए भी गुणकारी है और त्वचा में इंफेक्शन होने पर इससे लाभ मिलता है।

 
ALSO READ: क्या आपका गोरा रंग गहराते जा रहा है? जानिए वे गलतियां जो आपकी त्वचा के रंग को डार्क कर देती हैं...

ALSO READ: हरड़ एक ऐसी औषधि है, जो 100 रोगों का नाश करती है

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

वॉकिंग या जॉगिंग करते समय ना करें ये 8 गलतियां, बन सकती हैं आपकी हेल्थ की सबसे बड़ी दुश्मन

मानसून में हार्ट पेशेंट्स की हेल्थ के लिए ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, डाइट में तुरंत करें शामिल

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

सभी देखें

नवीनतम

सावधान! रोज की ये 5 आदतें डैमेज करती हैं आपका दिमाग

ऑफिस में थकान दूर करने वाले 8 हेल्दी स्नैक्स

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के 10 प्रेरणादायक विचार, जो जीवन को नई दिशा देते हैं

संबंधों का क्षरण: एक सामाजिक विमर्श

Heart touching पापा पर कविता हिंदी में

अगला लेख