Festival Posters

मुंह में हो गए हों छाले तो इन 10 घरेलू तरीकों को आजमाएं

मुंह के छाले का घरेलू नुस्खा

WD Feature Desk
chhalo ka ilaj
Mouth Ulcers Treatment: पेट में गर्मी बढ़ने से, तेज चूना या तंबाकू खाने से या किसी गर्म तासीर के पदार्थ को खाने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। इसके अलावा चोट लगने, फंगस या बैक्टीरिया, ज्यादा दवाओं का सेवन करने के कारण भी छाले हो जाते हैं। मुंह में छाले जीभ, गाल के अंदरुनी भाग या होठों पर हो जाते हैं, किंतु समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये परेशानी का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर की सलाह से आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय।
 
1. नीम के पत्ते : नीम के पत्ते उबाल लें। इसमें लहसुन के रस की चार-पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए।
 
2. छाछ के गरारे : छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
3. चमेली और अमरूद के पत्ते : चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें। ऐसा करने से भी छाले ठीक होते हैं।
 
4. मौलसरी का काढ़ा : मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें। इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है।
5. गूलर की छाल : गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए।
 
6. बबूल की छाल : बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
 
7. मुलेठी : मुलेठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं।
 
8. सुहागे का प्रयोग : सुहागे को तवे पर फुला कर व पीसकर थोड़े से शहद में मिला लें। इस मिश्रण को छालों पर दिन में तीन-चार बार लगाएं। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।
 
9. केले : केले, नारियल, पत्तागोभी, गाजर, मेथीदाना और सहजन का किसी भी रूप में सेवन करने से भी यह परेशानी दूर हो सकती है।
 
10. आइसक्रीम खाइए: मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप शांति महसूस करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज और वेट लॉस में फायदेमंद है माइक्रोवेव किया हुआ छिलके वाला आलू, जानिए क्यों?

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

क्या बार-बार गरम ड्रिंक्स पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानिए सच

इस आदत से इंसानी दिमाग हो जाता है समय से पहले बूढ़ा, छोटी उम्र में बढ़ जाता है बुढ़ापे वाली बीमारियों का खतरा

सभी देखें

नवीनतम

Birsa Munda Jayanti: झारखंड के नायक बिरसा मुंडा की जयंती, जानें इतिहास और 10 रोचक तथ्य

बाल दिवस पर कविता: सृष्टि का संगीत हैं बच्चे

Childrens Day 2025 speech: 14 नवंबर, नेहरू जयंती और बाल दिवस के लिए बेस्ट हैं ये 9 स्पीच आइडियाज

Childrens Day 2025: 14 नवंबर: बाल दिवस पर जानें, 2 मिनट का छोटा और सरल भाषण

Nehru Jayanti 2025: जयंती विशेष: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ी 11 रोचक जानकारियां

अगला लेख