Hanuman Chalisa

बैड कोलेस्ट्रॉल से पाना है छुटकारा तो पिएं भिंडी का पानी

कोलेस्ट्रॉल से राहत के साथ जानें भिंडी का पानी पीने के अन्य फायदे

WD Feature Desk
Okra Water Benefits

Okra water health benefits: भिंडी की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी का पानी भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इन दिनों भिंडी का पानी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है क्योंकि, कुछ लोगों के अनुसार भिंडी पानी पीने से वेट लॉस भी होता है। वहीं, भिंडी का पानी पीने से हेल्थ को और भी कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानें आपके स्वास्थ्य के लिए भिंडी का पानी फायदेमंद क्यों है। (Lady Finger Water Health Benefits In Hindi)ALSO READ: ठंडी तासीर वाली ये चीजें शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी रखती हैं ठंडा

क्या भिंडी का पानी पीने से सेहत को होते हैं फायदे? (Is Okra water beneficial for health)
भिंडी की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 के साथ-साथ डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। भिंडी का सेवन करने और भिंडी का पानी पीने से इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपको मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है (Reduces Cholestrol)
भिंडी के पानी में कुछ ऐसे कार्ब्स (healthy carbs) पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं। एक स्टडी में पाया गया कि भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद होती है। इसी तरह यह पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है जिससे शरीर में फ्लुइड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में (Controls blood sugar level)
डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल हाई हो तो उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। दावे किए जाते हैं कि भिंडी की सब्जी को रातभर पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, भिंडी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और फ्लेवेनॉइड्स जैसे तत्व शरीर में पहुंचकर शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में (ways to control blood sugar level from rising) सहायता करते हैं। इसी तरह भिंडी का पानी पीने से फ्री-रैडिकल्स से होनेवाले डैमेज (Free radicals damage) से भी सुरक्षा मिलती है जो कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क फैक्टर माना जाता है।

कैसे तैयार किया जाता है भिंडी का पानी? (How to prepare Bhindi water)
भिंडी का पानी बनाने के लिए आप भिंडी की 4-5 फलियां लें। इसे लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काटें। फिर एक कप पानी में कटी हुई भिंडी को डाल दें। अब इसे रातभर के लिए भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह इस पानी को पीएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख