Festival Posters

प्याज के छिलकों के यह फायदे, आप नहीं जानते...

Webdunia
प्याज काटते या छीलते समय यह भले ही आपको रूलाता हो, लेकिन इसके बिना खाने का स्वाद भी बेस्वाद होता है। प्याज के यूं तो कई लाभ हैं लेकिन इसके छिलके को त्वचा पर रगड़ने से यह अविश्वसनीय फायदे भी होते हैं। आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए इसके बेशकीमती फायदे - 


 
1 जल जाने पर - त्वचा का कोई हिस्सा जल जाने पर प्याज का अंदरुनी भाग सा आधा प्याज काटकर जले हुए हिस्से पर रगड़ें। इससे न केवल आपका दर्द कम होगा बल्कि इंफेक्शन बढ़ने का खतरा भी कम होगा।
 
2  डिटॉक्स - प्याज बैक्टीरिया को सोखने का कार्य करता है। इसलिए त्वचा के किसी भी हिस्से पर प्याज को रखकर आप इंफेक्शन और हवा के माध्यम से इससे फैलने वाले खतरे के भी कम कर सकते हैं।
 
3 दंश - किसी कीड़े-मकोड़े या मच्छर द्वारा काट लेने पर काटे गए स्थान पर आधा प्याज काटकर लगाएं। ऐसा करने से दर्द और सूजन कम हो जाएगी और जहर भी नि‍कल जाएगा।
 
 

 


4 कान का दर्द - प्याज आपके कान के दर्द को कम करने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। प्याज को काटकर कान पर रातभर लगाकर रखें। इससे कान का मैल भी आसानी से निकल जाएगा और दर्द भी कम होगा।
 
5 बुखार - अगर आपका शरीर बुखार से तप रहा हो, तो रात को सोते समय प्याज का एक स्लाइस पैर के तलवे पर रखकर मोजे पहन लें। निश्चित तौर पर यह उपाय आपके लिए चमत्कारी साबित होगा।  
 
6 गला खराब - गला खराब होने की स्थिति में प्याज के छिलकों को गर्म पानी में डालकर या उबालकर प्रयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है। गले की समस्याओं में प्याज की यह अनोखी चाय बेहद लाभकारी होगी।
 
7 दाग धब्बे - प्याज के रसयुक्त छिलके में हल्दी डालकर इसे चेहरे पर लगाना या फिर प्याज के रस में हल्दी डालकर इसे चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अमीर लोगों की 8 आदतें जो बदल देंगी आपका जीवन | Money Mindset

ऐसा रखें घर का वास्तु, जानें 5 टिप्स, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

लोकमाता अहिल्या: तीन युगों की महानता का संगम

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

सड़क के यम से मिला दिव्य ज्ञान

विश्व कैंसर दिवस 2026: थीम, स्लोगन और विचार

लघुकथा: वो पांच मिनट

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस: डर नहीं, जागरूकता जरूरी

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख