पाइल्स की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 8 कारगर उपाय

Webdunia
पाइल्स से पीड़ित लोगों को मल त्यागते वक्त बेहद तकलीफ होती है साथ ही अन्य समस्याएं भी होती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए वैसे तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए लेकिन इसके अलावा भी कुछ उपायों को आजमाकर इस समस्या से राहत पाया जा सकता हैं। आइए, जानें -
 
1. गरम पानी की सेंक करें - कुछ देर के लिए गर्म पानी के टब में बैठने (sitz bath) से एनस वाले हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है और मल त्यागने में आसानी होती है। हालांकि पानी अधिक गर्म नहीं होना चाहिए, साथ ही गर्भवती महिलाओं को sitz bath बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

ALSO READ: काला जीरा है औषधीय गुणों का खजाना, आप भी जानिए इसके 6 सेहत लाभ
 
2 तेल मसालेदार भोजन -  अत्यधि‍क तेल व मसालेदार भोजन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर्स इस तरह के भोजन से बचने की सलाह उन लोगों को भी देते हैं, जिन्हें पाइल्स नहीं है। लेकिन मसालों का अधिक सेवन आपको इस बीमारी ये ग्रस्त बना सकता है, और यदि आप पहले से ही मरीज हैं, तो यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
 
3 अधिक मात्रा में पानी पिएं - सॉफ्ट ड्रिंक, चाय-कॉफी, शराब आदि पीने से परहेज करें और पानी भरपूर मात्रा में पिएं। 
 
4 नियमित व्यायम - पाइल्स होने पर कब्जित बनी रहती है, इससे बचने के लिए नियमित व्यायम जरूर करें।

ALSO READ: भोजन के बाद सौंफ खाने के 9 बेहतरीन फायदे और जबरदस्त नुस्खे
 
5 फास्ट फूड से बचें - फास्ट फूड से जितना हो सके, दूरी बनाएं रखें। इसकी बजाए आप, फलों या कुछ खास सब्जियों जैसे- पत्तागोभी, चुकंदर आदि को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद है।
  
6 राजमा व मसूर से बचें - यदि आप राजमा-चावल खाने के शौकीन हैं, तो आपको इस शौक से तौबा कर लेनी चाहिए, क्योंकि राजमा व मसूर जैसी चीजें पाइल्स के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदायक है। साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा फाइबर-युक्त चीजें खाएं।
 
7 घी - वैसे तो घी आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, परंतु कई बार इसका सेवन पाइल्स के रोगियों की समस्या को बढ़ा सकता है। इसीलिए घी का सेनन तभी करें, जब यह आपको सूट करता हो।
 
8 मल त्यागते वक्त ज्यादा जोर न लगाएं, इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। प्रेशर फील होने पर ज्यादा देर तक मल को रोके भी नहीं वरना मल सूख जाता है और त्यागते वक्त समस्या आती है। जरूरत मेहसूस होते ही वॉशरूम का इस्तेमाल कर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

अगला लेख