Eye Care Tips : आंखों को स्वस्‍थ रखने के लिए खाएं ये फूड, करें एक्सरसाइज

Webdunia
शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल भी जरूरी है। कई बार विटामिन की कमी, सही से देखभाल नहीं करने पर आंखों पर असर पड़ने लगता है। इसलिए समय-समय पर आंखों का चेकअप तिमाह या छह माह में जरूर करा लें। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाने का जरूर ख्याल रखें। ताकि आपकी आंखें स्वस्थ रहें और दर्द भी नहीं करें।
 
कई बार दिनभर मोबाइल, लैपटॉप चलाने से आंखों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। इससे भी आंखे कमजोर होने लगती है इसलिए लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज जरूर करें। तो आइए जानते हैं आंखों की बेहतरी के लिए क्या खाएं और क्या एक्सरसाइज करें -
 
1.विटामिन ए- आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए विटामिन ए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। गाजर में बीटा-कैराटिन होता है जो आंखों को स्वस्थ्य रखता है और बुढ़ापे में भी आंखें स्वस्थ रहती है।
 
 
2.विटामिन सी- विटामिन सी खट्टे फलों में अधिक पाया जाता है। विटामिन सी की मदद से आंखों में कोलेजन नष्ट होता है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसलिए खट्टे फल भी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसमें आप अंगूर, संतरा, आंवला खा सकते हैं। खट्टे फल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
 
3.नट्स खाएं- जी हां, दाख, काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट में मौजूद तत्व आंखों को लिए लाभदायक होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसलिए सभी नट्स मिलाकर सिर्फ एक मुट्टी के बराबर जरूर खाएं।
 
4.व्यायाम करें- खाने के साथ-साथ व्यायाम भी जरूर करें। अपनी आंखों की एक्सरसाइज के लिए 15 मिनट जरूर निकालें। आंखों को रोज गोल-गोल घुमाएं। तीन-तीन बार 10 -10 बार क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइस।
 
5.आंखों में पानी छीटें- जी हां, रोज ब्रश करने के बाद अपने मुंह में पानी रखकर आंखों में ठंडा पानी जरूर छीटें। इससे आंखों में जलन नहीं होगी और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। साथ ही ऑफिस या अन्य काम के दौरान 45 मिनट बाद 5 मिनट के लिए अपनी आंखों को जरूर आराम दें।
 
6.ककड़ी रखें- दिनभर काम के बाद आंखों में थकान बढ़ जाती है। ऐसे में आंखों की थकान मिटाने के लिए आप आंखों पर ककड़ी रख लें और सो जाएं। 15 मिनट बाद आपकी आंखें बहुत ठंडा महसूस करेगी और आराम भी।
 
7.हरी सब्जियां- जी हां, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जी खूब खाएं। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं इससे आंखों को काफी लाभ मिलता है। पालक आंखों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा मटर, पत्ता गोभी, ब्रोकली और हरा धनिया।
 
ALSO READ: म्यूकर माइकोसिस के लक्षण क्या है? क्यों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं? जानिए एक क्लिक पर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

अगला लेख