गर्मी में तेजी से घटेगा वजन, इन 5 चीजों से

Webdunia
वजन घटाने के अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं, तो अब सिर्फ 5 चीजों को जान लीजिए जो गर्मी में तेजी से घटाएंगी आपका वजन। जी हां, इन 5 चीजों को अपनाकर आप जल्द ही आसानी से अपना वजन कम कर लेंगे। जानिए कौन सी हैं ये 5 चीजें -  
अपनी राशि से जानें, सेहत समस्या और उपाय
1 दही - गर्मी के दिनों में दही का प्रयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह आपको पोषण तो देगा ही, शरीर में गर्मी बढ़ने से भी रोकेगा और आपका वजन भी घटाएगा। इसके अलावा यह देर तक आपका पेट भरा रखेगा जिससे आप ओवर ईटिंग से भी बचे रहेंगे।
 दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण
 
2  छाछ - छाछ का प्रयोग कर आप छरहरी काया पाने में कामयाब हो सकते हैं। चाहें तो इसे मसालों के साथ पी सकते हैं या फिर सब्जियों के साथ अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।
हेल्थ और ब्यूटी के लिए अमृत है खीरा-ककड़ी, जानें 10 लाभ


3 व्यायाम या पैदल चलना  - खास तौर से गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना आपका वजन तेजी से कम कर सकता है। इन दिनों में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, और फैट कम होता है। इसके साथ-साथ आप व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
 नंगे पैर पैदल चलने के 8 फायदे, तुरंत जानिए
 
4 लौकी - गर्मी के दिनों में लौकी, गिल्की जैसी सब्जियां हल्की और फायदेमंद होती हैं। यह आपका वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ बेहतर पाचन में भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं।
लौकी के यह 8 फायदे हैं कमाल के
 
5 नींबू - गर्मियों में नींबू पानी का सेवन खूब किया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ, तरलता बनाए रखने और वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होता है।
Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन

अगला लेख