कूल-कूल बर्फ से घरेलू इलाज

Webdunia
ND
अक्सर हम बर्फ का उपयोग गर्मी से राहत पाने के लिए करते हैं। लेकिन बर्फ के कई औषधीय गुण भी हैं। जानते हैं इन्हीं गुणों के बारे में :

जल जाने पर : जल जाने के तुरंत बाद बर्फ का टुकड़ा लेकर जले स्थान पर मलने से जलन शांत होती है। छाले नहीं पड़ते।

नकसीर : नाक से खून निकलने पर बर्फ को किसी कपड़े में लेकर नाक के ऊपर चारों ओर रखें। थोड़ी देर में खून निकलना बंद हो जाएगा।

चोट लगने पर : किसी भी प्रकार की अंदरूनी चोट लगने पर तुरंत बर्फ मलने से खून जमने की आशंका नहीं रहती। दर्द भी कम होता है।

खून बहने पर : चोट लगने के कारण खून बह रहा हो और किसी भी प्रकार से खून रूक नहीं रहा हो तो ऐसे में उस स्थान पर बर्फ की पट्टी बाँध दें। इससे खून बहना बंद हो जाएगा।

मोच आने पर : मोच आने पर उस जगह पर तुरंत बर्फ लगाने से सूजन नहीं आती।

गले में खराश : गले में खराश होने पर बर्फ का टुकड़ा लेकर गले के बाहर धीरे-धीरे मलने पर खराश में राहत मिलती है।

वात रोग : वात या गठिया के दर्द को दूर करने के लिए दर्द वाले हिस्से पर बर्फ का टुकड़ा दो मिनट तक रखें। फिर हटा दें। दो मिनट बाद पुन: उस स्थान पर बर्फ का टुकड़ा रखें। यह प्रक्रिया 8 से 10 बार करें। इससे दर्द में राहत मिलती है।

Show comments

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

तपती धूप से घर लौटने के बाद नहीं करना चाहिए ये 5 काम, हो सकते हैं बीमार

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी आउटफिट

Happy Laughter Day: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद

World laughter day 2024: विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में