Festival Posters

Vrishabh Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: वृषभ राशि 2026 राशिफल: राहु कराएगा मेहनत, शनि बढ़ाएगा आय और बृहस्पति देगा सुख

WD Feature Desk
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (15:29 IST)
Taurus zodiac sign Vrishabh Rashi bhavishyafal 2026 : चंद्र राशि के अनुसार वृषभ राशि की कुंडली में वर्ष 2026 में बृहस्पति देव दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेंगे। दूसरा भाव धन और कुटुंब, तीसरा भाव छोटे भाई-बहनों और पराक्रम, चौथा भाव परिवार सुख और संपत्ति का भाव है। हालांकि शनिदेव पूरे वर्ष आय के भाव एकादश में रहेंगे और दूसरी ओर, राहु और केतु क्रमश: 10वें और 4थे भाव में रहकर विषम परिस्थिति पैदा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से।
 
वर्ष 2026 वृषभ राशि, नौकरी, व्यापार और शिक्षा | Taurus job, business and Education Prediction for 2026:
1. नौकरी: बृहस्पति के कारण नौकरी के हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होंगे। दूसरे, तीसरे और चौथे भाव के बृहस्पति की दृष्टि शनि और राहु पर रहेगी। इसके चलते एकादश भाव का शनि वेतन वृद्धि कर सकता है और दशम भाव का राहु पदोन्नति के योग बनाएगा। हालांकि शनि आपको कड़ी मेहनत भी कराएगा।
 
2. कारोबार: बृहस्पति के प्रभाव वाला कुंभ राशि का राहु दशम भाव में रहकर आपके व्यापार में आपको लाभ देगा, लेकिन यदि आप अपना व्यवहार खराब बनाकर रखेंगे तो शनि के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर योजना के साथ काम करेंगे तो शनि मुनाफा बढ़ा देगा। हालांकि कर्म स्थान के स्वामी लाभ भाव में रहेंगे जो कि एक बहुत अच्छी स्थिति कही जाएगी। ऐसे में, यह आपकी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ दिला सकते हैं।
ALSO READ: Mesh Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: मेष राशि 2026 राशिफल: बृहस्पति से मिलेगा साढ़ेसाती को काबू में रखने का उपाय
3. शिक्षा: एकादश भाव के शनि की पंचम भाव पर दृष्टि है जिसके चलते आपको पढ़ाई में कई तरह की चुनौती का सामना करना पढ़ सकता है लेकिन यदि आपने पढ़ाई पर फोकस रखा तो यही शनि लाभ भी दे सकता है। शोध से जुड़े छात्रों को बृहस्पति की कृपा से काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए साल अच्छा है।
 
वर्ष 2026 वृषभ राशि, दांपत्य, परिवार और लव लाइफ | Taurus Marriage Life, Family,  child and Love Life Prediction for 2026:
1. परिवार: दूसरे भाव का बृहस्पति कुटुंभ, तीसरे भाव का भाई बहन और चौथे भाव का शनि माता से संबंधों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि केतु की चौथे भाव में स्थिति के कारण परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते इसलिए संयम से काम लें।
 
2. दांपत्य जीवन: तीसरे भाव का बृहस्पति दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा। यदि पति पत्नी के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद होंगे तो दूर हो जाएंगे। हालांकि आपको चतुर्थ भाव के केतु के उपाय जरूर करना चाहिए। वृषभ राशि के पुरुष यदि अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह बंधन में बंध सकते हैं।
 
3. संतान: एकादश भाव के शनि की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। यदि आपकी संतान है तो आप उसकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह न रहें। 
 
3. लव लाइफ: एकादश भाव के शनि की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते प्रेम संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-मोटी गलतफहमियां दूरी बढ़ा सकती है।
 
वर्ष 2026 वृषभ राशि, आर्थिक हालात और निवेश| Taurus financial Prediction for 2026: 
1. आय: शनिदेव आपकी कुंडली के आय भाव में और छाया ग्रह राहु कर्म भाव में हैं। दूसरी ओर बृहस्पति धन भाव में है। बृहस्पति की दृष्टि राहु पर है और जब बृहस्पति तीसरे भाव में होगा तो उसकी दृष्टि शनि पर होगी। इसका अर्थ है कि आय में आ रही रुकावट बृहस्पति देव दूर करेंगे। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से यह साल अच्छा है, लेकिन आपको शनि की पंचम भाव पर दृष्‍टि से बचकर रहना होगा। 
 
2. निवेश: आपको गोल्ड या मकान में से कुछ भी एक में निवेश करना चाहिए। हालांकि चतुर्थ भाव का बृहस्पति जमीन जायदाद देता है।
ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से
3. प्लानिंग: आपको अभी से ही बचत पर ध्यान देकर, उस बचत का हिस्सा अपनी संतान की शिक्षा पर खर्च करना होगा। दूसरा यह कि नौकरी या व्यापार में आपको बड़ी प्लानिंग के साथ कार्य करना होगा अन्यथा शनि और राहु मिलकर आपको धोखा दे सकते हैं।
 
वर्ष 2026 वृषभ राशि वालों की सेहत | Taurus Health Prediction  for 2026: 
1. सेहत: सेहत के मामले में यह वर्ष उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। शनि और राहु के कारण सेहत खराब हो सकती है। हालांकि दूसरे भाव का बृहस्पति सेहत सुधारने का काम भी करेगा। सिरदर्द, दांत दर्द और उच्च रक्तचाप से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
 
2. सावधानी: आपको शराब, मांस, अंडा और स्ट्रीट फूड से दूर रहना होगा। फ्रीज में रखी हुई चीजों का सोच समझकर सेवन करें।
ALSO READ: Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी
3. सलाह: अत्यधिक नमक का सेवन न करें, संतुलित आहार लें और प्रतिदिन सुबह या रात में पैदल चलने का अभ्यास करें। 
 
वृषभ राशि के लिए वर्ष 2026 के लिए ज्योतिष उपाय | Taurus 2026 Remedies upay for 2026 in hindi:-
1. उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं, बुधवार के दिन कन्या भोज कराएं और गुरुवार के दिन मंदिर में पीले फल का दान करें।
2. रत्न: वैसे आपकी राशि का रत्न हीरा है लेकिन ज्योतिष की सलाह पर ओपल पहन सकते हैं।
3. धातु: आप अपने गले में चांदी धारण कर सकते हैं।
3. लकी नंबर: इस वर्ष आपका लकी नंबर 5, 6 और 8 है।
4. लकी कलर: लकी कलर सफेद, हरा और गुलाबी है। काले रंग से बचकर रहें।
5. लकी मंत्र: हर गुरुवार और शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंत्र और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
6. लकी वार: वैसे आपका लकी वार शुक्रवार है लेकिन वर्ष 2026 में आपको शनिवार का उपवास करते रहना चाहिए।
7. सावधानी: कभी भी किसी को उधार न दें और छल से कोई कार्य न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mulank 3: मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

अगला लेख