Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तलाक के बाद युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर [VIDEO]

Advertiesment
हमें फॉलो करें तलाक के बाद युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर [VIDEO]
webdunia

कृति शर्मा

, रविवार, 9 मार्च 2025 (17:51 IST)
(Credit : X)

Yuzvendra Chahal with Mystery Girl : चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है 43 ओवर में न्यूजीलैंड के 184 रनों पर 5 विकेट हो गए थे, तब स्क्रीन पर नजर आए युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ। जैसे ही वे स्क्रीन पर नजर आए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आपको बता दें कुछ ही दिनों पहले युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से तलाक हुआ। उन दोनों के बीच काफी वक्त से कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

खबरों के अनुसार बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसमें धनश्री और चहल मौजूद थे। युजवेंद्र चहल के साथ जो मिस्ट्री गर्ल मैच में नजर आई है, उनका नाम आरजे महवश (Rj Mahvash) है।


भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के 7 विकेट पर 251 रन
 
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रविवार को सात विकेट पर 251 रन बनाए।
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिये डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 54 रन बनाए।
 
भारत के लिए स्पिनर जोड़ी वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए दो दो विकेट लिए।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलदीप यादव की फिरकी ने फंसाई दो बड़ी मछलियां, सोशल मीडिया पर फैंस ने भरा 'Apology Form'