Hanuman Chalisa

World environment day : पर्यावरण बचाने के 5 सरल सूत्र

WD feature Desk
मंगलवार, 4 जून 2024 (17:34 IST)
environment day
World environment day : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। धरती का पर्यावरण अभी नहीं बचाया गया तो बहुत देर हो जाएगी। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मनुष्य और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए रिड्यूस, रीसाइकिल, रीयूज पॉलिसी को अपने जीवन में शामिल करें।
ALSO READ: World environment day : 5 जून विश्‍व पर्यावरण दिवस पर निबंध
1. पेड़ पौधे लगाएं : जंगल कट रहे हैं। विकास के नाम पर शहर और गांवों के कई पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसे में आपको यह करना है कि आप अपने स्तर पर जितने भी और जहां भी पेड़ लगे सकें वहां लगाएं। पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
 
2. पानी  बचाएं : अपने खुद के स्तर पर पानी बचाएं और दूसरों को भी बचाने के लिए प्रेरित करें। पानी को रिसाइकल करने की दिशा में काम करें। कपड़े धुलने या नहाने से निकलने वाले पानी को स्टोर और सामान्य रूप से फिल्टर करके उसे टॉयलेट में यूज किया जा सकता है। छोटी साइज की बाल्टी, मग और फ्लश का उपयोग करें।
ALSO READ: World Environment Day 2024: हिंदू संस्कृति में पर्यावरण रक्षा के 5 सूत्र
3. बिजली बचाओ : बिजली भी पानी से बनती है। जरूरत न होने पर बल्ब, पंखा बंद रखें, ए.सी. 24℃ से ज्यादा पर न चलाएं। एनर्जी एफिशिएंट इक्विपमेंट्स का प्रयोग करें। एलईडी और सीएफएल का प्रयोग करें। सोलर ऊर्जा का प्रयोग करें, घर की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगवाकर आप घर पर खपत होने वाली बिजली का उत्पादन स्वयं कर सकते हैं।
 
4. प्रदूषण पर ध्यान दें : फैक्ट्री, पराली, सिगरेट सहित वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण बढ़ता है। इसके लिए जनहित में कार्य करें। सार्वजनिक वाहनों, ग्रीन फ्यूल या इलेक्ट्रिसिटी बेस्ड वाहनों या साइकिल आदि का प्रयोग करें।
 
5. कचरा : अपनी ओर से प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसकी जगह जूट या कपड़े के थैलों को प्रयोग में लाएं। कचरा इधर उधर न फेंके। कूड़े को कम करने का प्रयास करें। डिस्पोजेबल प्लास्टिक के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़, पत्तल आदि का प्रयोग करें।
ALSO READ: World Environment Day 2024: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम क्या है?
6. वर्षा जल संरक्षण : वर्षा जल को संरक्षित करने में अपना सहयोग दें। रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम खुद लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नदी, तालाब और कुएं आदि को स्वच्छ करने में योगदान दें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख