Hanuman Chalisa

Indian Army Day: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है थल सेना दिवस? जानें महत्व

देश की रक्षा के लिए समर्पित है 15 जनवरी को मनाया जाने वाला थल सेना दिवस

WD Feature Desk
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (10:01 IST)
Army Day: भारत में हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय थल सेना के जवानों के बलिदान और देश सेवा के प्रति समर्पण को याद करने का दिन होता है। आइए जानते हैं यहां क्यों मनाते हैं यह दिन...ALSO READ: देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की परेड, जानिए कहाँ से खरीदें टिकट
 
थल सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा 15 जनवरी, 1949 को भारत के पहले भारतीय थल सेना प्रमुख बने थे। उन्होंने ब्रिटिश सेना के जनरल फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। इस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में भारतीय सेना का गठन किया। उस समय भारतीय सेना ईस्ट इंडिया कंपनी की सैन्य टुकड़ी थी, जिसे बाद में ब्रिटिश भारतीय सेना का नाम मिला और अंत में भारतीय थल सेना के तौर पर देश के जवानों को पहचान मिली। 
 
थल सेना दिवस का महत्व : इस दिन अपने सैनिकों के बलिदान और देश सेवा के प्रति समर्पण को हम याद करते हैं। थल सेना दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का अवसर होता है। जिसका मकसद युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। साथ ही यह दिन सैनिकों के परिवारों के बलिदान को याद करने का अवसर भी होता है। बता दें कि 15 मई 1993 को केएम करियप्पा का निधन बेंगलुरु में हुआ था, वे भारतीयों दिलों में सदा अजर-अमर रहेंगे। 
 
कैसे मनाया जाता है थल सेना दिवस ?
 
* स्कूलों-कॉलेजों में कार्यक्रम: इस अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को थल सेना के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
 
* सैन्य परेड का आयोजन: इस दिन देश की राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में सैन्य परेड आयोजित की जाती है।
 
* सम्मान समारोह का अवसर: यह दिन सम्मान समारोह का अवसर होता हैं, जब सैनिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
 
* सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
 
देश के लिए थल सेना का योगदान : भारतीय थल सेना ने देश की रक्षा के लिए कई युद्ध लड़े हैं और हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के समय भी लोगों की मदद की है। थल सेना दिवस एक ऐसा अवसर है जब हम सभी एक साथ आकर अपने देश के वीर सैनिकों को धन्यवाद देते हैं।

साथ ही हमें उन सभी सैनिकों का सम्मान करना चाहिए और उनके बलिदान को याद रखना चाहिए। हमें भी देश सेवा के लिए प्रेरित होना चाहिए। और सैनिकों के परिवारों की मदद कर भी सकते हैं।ALSO READ: कब, कहां और कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस, जानिए पहले गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये रोचक जानकारी

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

अगला लेख