Publish Date: Mon, 08 Sep 2025 (11:59 IST)
Updated Date: Mon, 08 Sep 2025 (14:47 IST)
antarraashtreey saaksharata divas 2025: हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करना है। साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को सशक्त बनाने, उसके अधिकारों को समझने और समाज में सम्मान के साथ जीने का आधार भी है।
क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, जानें महत्व : यह दिवस पहली बार 1966 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा घोषित किया गया था और पहली बार 1967 में मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया से निरक्षरता को खत्म करना और सभी को शिक्षा का अधिकार दिलाना है।
आज भी, दुनिया भर में लाखों लोग निरक्षर हैं, जो गरीबी, स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक भेदभाव का कारण बनता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा एक बुनियादी मानव अधिकार है और सभी देशों को अपने नागरिकों को साक्षर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2025 की थीम: इस वर्ष यानी साल 2025 में, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम 'डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना' (Promoting literacy in the digital era) तय की गई है। इस थीम का उद्देश्य यह है कि आज के डिजिटल युग में केवल पारंपरिक साक्षरता यानी मात्र पढ़ना-लिखना ही पर्याप्त नहीं है। लोगों को डिजिटल उपकरणों और ऑनलाइन जानकारी को समझने और उसका सुरक्षित उपयोग करने में भी सक्षम होना चाहिए।
इस साल की यह खास थीम इस बात पर जोर देती है कि डिजिटल साक्षरता आज के समाज में हर व्यक्ति के लिए कितनी महत्वपूर्ण है ताकि वे डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन सकें और अवसरों का लाभ उठा सकें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।