Biodata Maker

Independence Day 2024: देश को आजाद बने रहने के लिए जरूरी हैं ये 4 काम

किसी भी देश को रहना है आज़ाद तो करना होंगे उसे ये 4 काम

WD Feature Desk
गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (14:34 IST)
Independence Day 2024
Independence Day 2024 : 'तिरंगा है आन मेरी, तिरंगा ही है शान मेरी, तिरंगा रहे सदा ऊंचा हमारा, तिरंगे से है धरती महान मेरी।' ये पंक्तियां सुनकर आपका भी सीना गर्व से भर जाता होगा, है ना? आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। करीब 200 सालों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहने के बाद, 15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हुआ था। ये दिन भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। ALSO READ: Independence Day 2024: 26 जनवरी को मनाया जाता था स्वतंत्रता दिवस! जानिए क्या है पूरी कहानी

इस दिन हर भारतीय अपने देश पर गर्व करता है। आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद के भारत में बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज दुनिया के हर कोने में भारत का नाम गूंजता है, और कई भारतीय दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
 
आर्थिक स्थिति हो या डिफेंस पावर, भारत आज कई सेक्टर में दुनिया के टॉप देशों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जो 15 अगस्त को आज़ाद हुए थे। इसमें से साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया जैसों देशों का नाम भी शामिल है। आज भी कई देश ऐसे हैं जो आज़ादी के लिए अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज भी होंग कोंग देश में चीन का दबदवा कायम है।

साथ ही अफ़ग़ानिस्तान जैसे कई देशों में आज भी खुद की सरकार नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर एक देश को आज़ाद रहने के लिए किन चीज़ों पर काम करना चाहिए? चलिए जानते हैं कुछ 4 ज़रूरी बातों को जिनके कारण एक देश हमेशा स्वतंत्र रह सकता है.....
 
1. इकनोमिक ग्रोथ : किसी भी देश को आज़ाद रहने के लिए आर्थिक रूप से बढ़ना बहुत ज़रूरी है। साथ ही किसी भी देश की स्थिति उसकी इकॉनमी ग्रोथ के ज़रिए ही देखि जाती है। उद्धरण के लिए आप श्रीलंका को देख सकते हैं 2019 से लेकर अब तक श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साथ ही श्रीलंका के चीन से लोन लेने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि बहुत जल्द चीन श्रीलंका पर राज करने वाला है। किसी भी देश को हमेशा आज़ाद रहने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत ज़रूरी है।
 
2. मजबूत सरकार : किसी भी देश की तरक्की के लिए मजबूत सरकार का होना बहुत ज़रूरी है। बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान जैसे हमारे पड़ोसी देश ही इस बात का एक उद्धरण हैं। इन देशों में मजबूत सरकार न होने के कारण आज भी ये देश बहुत पीछे हैं। मजबूत सरकार न होने के कारण देश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और देश सही ढंग से आर्थिक विकास नहीं कर पाता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि देश में के मजबूत सरकार हो जो देश के विकास के लिए काम करें।
3. रोज़गार : किसी भी देश को हमेशा आज़ाद रहने के लिए रोज़गार होना ज़रूरी है। बेरोज़गारी के कारण देश में भुकमरी, क्राइम, चाइल्ड लेबर जैसी समस्याएं बढती हैं। इसके साथ ही सरकार को रोज़गार जैसी योजनाओं पर काम करना चाहिए जिससे देश में बेरोज़गारी कम हो।
 
4. शिक्षा और स्वाथ्य : मानव के विकास के लिए एक बेहतर शिक्षा और मेडिकल फैसिलिटी होना बहुत ज़रूरी है। किस भी देश को आज़ाद रहने के लिए उसकी शिक्षा और स्वास्थ पर काम करना बहुत ज़रूरी है। डेवलपिंग देश होना का सबसे बड़ा कारण कमजोर एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम है। 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: 15 August Essay : 15 अगस्त /स्वतंत्रता दिवस पर रोचक हिन्दी निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख