महिला स्वतंत्रता सेनानी : विजयलक्ष्मी पंडित

Webdunia
Vijaya Lakshmi Pandit : भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाली विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं। उनका जन्म इलाहाबाद में 18 अगस्त 1900 को हुआ था। उनकी शिक्षा इलाहाबाद में उनके घर में ही हुई। 
 
विजय लक्ष्मी पंडित, नेहरू जी से ग्यारह वर्ष छोटी और बहन कृष्णा से सात वर्ष बड़ी थीं। उन्होंने सन् 1921 में काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध वकील रणजीत सीताराम पंडित से विवाह किया। उनकी संतान नयनतारा सहगल है। 
 
जब 1935 देश में भारत सरकार अधिनियम लागू हुआ और उसके तहत 1937 में कई प्रांतों में कांग्रेस की सरकारें बनी, जिसमें विजय लक्ष्मी पंडित को उत्तरप्रदेश, संयुक्त प्रांत का केबिनेट मंत्री बनाया गया। विजयलक्ष्मी पंडित अंग्रेजों के राज में किसी कैबिनेट पद पर रहने वाली प्रथम महिला थीं। 
 
उनका निर्वाचन 1937 में यूनाइटेड प्रॉविंसेज के विधानमंडल में हुआ और उन्हें स्थानीय स्व-प्रशासन एवं जन-स्वास्थ्य विभाग में मंत्री बनाया गया। जिसमें वे पहले 1939 से 1939 तक और बाद में 1946 से 1947 तक इस पद पर बनीं रहीं।  सन् 1940 से 1942 तक ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के पद पर भी रही।
 
उन्होंने 1946 से 1968 के बीच में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया। इस दौरान विजयलक्ष्मी को 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया और वे इस पद पर आसीन होने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं। 1962 से 1964 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद रहीं तथा 1979 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 
 
भारत की स्वतंत्रता के बाद भी वे राजनयिक सेवाओं का हिस्सा बनीं तथा उन्होंने विश्व के अनेक देशों में भारत के राजनयिक के पद पर कार्य किया। विजय लक्ष्मी पंडित, वह शख्सियत थी, जिनके कारण देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई थी। उनकी प्रमुख पुस्तकें द इवॉल्यूशन ऑफ इंडिया (1958) एवं 'द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस-ए-पर्सनल मेमोएर हैं। 
 
उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक थी। जब सन् 1919 ई. में महात्मा गांधी 'आनंद भवन' में आकर रुके तो विजयलक्ष्मी उनसे बहुत प्रभावित हुईं। इसके बाद उन्होंने गांधी जी के 'असहयोग आंदोलन' में भी भाग लिया। और फिर आजादी के लिए कई आंदोलनों में भाग लेकर गांधी जी और नेहरू जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में लड़ाई लड़ीं। 
 
उन दिनों विजय लक्ष्मी हर आंदोलन में आगे रहतीं, जेल जातीं फिर रिहा होतीं और जेल से बाहर आकर पुन: आंदोलन में जुट जातीं। अंतिम दिनों में वे कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करने लगी थीं। विजय लक्ष्मी का निधन 1 दिसंबर 1990 को 90 वर्ष की उम्र में देहरादून में हुआ था।

ALSO READ: 11 अगस्त : स्वाधीनता संग्राम के सबसे कम उम्र के शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि

ALSO READ: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारतीय झंडे की दिलचस्प कहानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More