Hanuman Chalisa

स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम क्या है? 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?

Webdunia
अनेकता में एकता ही इस देश की शान है, इसलिए हमारा भारत महान है। भारत शब्द सुनते ही हमारा सर फक्र से उठ जाता है। आज के समय में भारत न सिर्फ अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए जाना जाता है बल्कि अपनी आर्थिक विकास के लिए भी भारत टॉप देशों में एक है। कई विदेशी भारत की संस्कृति को बहुत पसंद करते हैं और यहां रहना उनका सपना होता है। इस तरक्की के लिए भारत ने 200 साल तक अंग्रेजों की हुकूमत से संघर्ष किया। आज के बदलते भारत को देखते हुए हमे आज़ादी का संघर्ष बिलकुल नहीं भूलना चाहिए। इस आज़ादी का जश्न हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। साथ ही हर साल 15 अगस्त के लिए थीम निर्धारित की जाती है। चलिए जानते हैं कि क्या है independence day 2023 theme.........
 
स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम क्या है?
हर साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक खास थीम पर मनाया जाता है। इस थीम के अनुसार देशभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' (Nation First, Always First) निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन होता है। साथ ही कई स्कूल व कॉलेज में इस थीम के अनुसार ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। साथ ही लालकिले की प्राचीर में प्रधानमंत्री पिछले वर्ष की भारत की प्रमुख उपलब्धियों को गिनवाते हैं। 
76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?
190 साल के लंबे संघर्ष के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश सरकार से आजादी मिली थी। भारत का पहला स्वतंत्रता समारोह 15 अगस्त 1948 को मनाया गया था। इसलिए लॉजिकल तरीके से इस साल यानी 2023 में भारत स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा। दूसरी और अगर हम आज़ादी साल की गणना 15 अगस्त 1947 से करें तो भारत को आजादी के 77 साल हो गए हैं। दोनों ही तर्क सही है। यानी आजादी के 76 साल कंपलीट हुए है  और 77वां  लगा है। 
ALSO READ: 15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे पर स्पीच इन हिंदी 2023 : कैसे दें आजादी दिवस पर छोटा सा भाषण

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

अगला लेख