15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे पर स्पीच इन हिंदी 2023 : कैसे दें आजादी दिवस पर छोटा सा भाषण

Webdunia
Independence day in hindi : इस बार वर्ष 2023 में हम सभी अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आजादी दिवस पर छोटा सा भाषण कैसे दें...
 
सभी मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल, शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों के लिए सुप्रभात्। 
 
मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं...। आज मुझे स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बोलने का मौका मिला है, मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा/रही हूं। 
 
15 अगस्त के दिन हम अपने देश की महिमा याद करते हैं। हम भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों को याद करते हैं। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि यह इस देश की शक्ति को भी दिखाता है और ये दिखाता है कि कैसे हम सब एक थे, एक हैं और एक रहेंगे...।
 
कई वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था। अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया, तब कहीं जाकर हमें आज़ादी मिली। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले से राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और उन सभी सेनानियों को याद करते हैं। देश महाशक्ति बनने के रास्ते पर है। 
 
भारत की स्वतंत्रता के इतने सालों में हमने बहुत प्रगति की है, अलग-अलग भाषा व अलग-अलग प्रदेशों वाला हमारा प्यारा भारत भावनाओं से एक है। हमारी एकता मजबूत राष्ट्र बनाती है। प्रौद्योगिकी से कृषि तक हम दुनिया के शीर्ष देशों में से एक हैं और उस जगह से कोई हमें पीछे नहीं कर सकता है, क्योंकि हम और बेहतर करने के लिए तैयार हैं...। स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश की सभी उपलब्धियों को याद करते हैं लेकिन याद रखिए दोस्तों, हम अपने सैनिकों को न भूलें। हमारे बहादुर सैनिकों के लिए एक प्यारा-सा सलाम कि हम उनके कारण अपने देश में शांति में रह सकते हैं...। वे हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं। वे भारत को धमकी देने वाली आतंकवादी ताकतों से हमें सुरक्षित रखते हैं।
 
आइए, हम अपने सैनिकों से प्रेरित हों और हमारे देश को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए मिलकर काम करें। कोई भी देश संपूर्ण नहीं होता और हमारी भी कमियां हैं। अत: हमें सांप्रदायिकता, नफरत और अपराध से आजाद होना है। इस 76वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर अपने देश को महान बनाने के लिए अपना काम ईमानदारी से करने का वचन देते हैं। 
 
अंत में- आप सबने मुझे इतने ध्यान से सुना और प्यार दिया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और इस दिन पूरी ताकत से यह नारा बुलंद करना चाहता/चाहती हूं- 
 
'जय हिन्द! वन्दे मातरम्! भारतमाता की जय...!'

ALSO READ: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : इस तरह रची गई भारत विभाजन की साजिश

ALSO READ: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारत विभाजन के समय की 10 त्रासदियां, दंगों की दास्तान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख