khatu shyam baba

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, 15 अगस्त पर भेजें ये खास मैसेज

WD Feature Desk
गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (15:01 IST)
Happy independence day 2025 wishes in hindi: 15 अगस्त 2025 को हमारा देश और समस्त भारतवासी अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन सिर्फ तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को हर देशभक्त तक पहुंचाने का भी है। अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर देशभक्ति का जज्बा जगाना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए हैं स्वतंत्रता दिवस के लिए खास शायरी और विशेज जिन्हें आप व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। 

1. हर एक दिल में हिंदुस्तान है
राष्ट्र के लिए मान सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम
इस मिट्टी पर हम सबको अभिमान है
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

2. न पूछो जमाने से क्या है हमारी कहानी
हमारी पहचान तो बस यह है कि हम हैं हिंदुस्तानी
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

3. दिल से निकलेगी ना मार कर भी वतन की उल्फत
मेरी मिट्टी से भी खुशबू बेवफा आएगी
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

4. जोश ही जोश भरा था लहू में
मजबूत शरीर बनाया था
हालत पतली कर दी थी
अंग्रेजों ने खूब डराया था
आजाद वह था आजाद रहा
ना पकड़ा गया जंजीरों में
यूं ही नहीं मिली आजादी
है दाम चुकाए वीरों ने
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

5. बहुत ढूंढा लेकिन वह जहां ना मिला
मेरे वतन जैसी जमी न मिली
आसमान ना मिला
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

6. इसी जगह इसी दिन तो हुआ था यह ऐलान
अंधेरा हार गया जिंदाबाद हिंदुस्तान
भारत माता की जय
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

7. लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर।
ऐसा होगा आज का दिन,
आओ मिलकर मनाएं स्वतंत्रता दिवस हम सभी मिलकर।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

8. न जरूरत है हमें किसी और पहचान की,
हमारे पास है सिर्फ एक पहचान- हम हिंदुस्तानी।
Happy Independence Day 2025!

9. देशभक्ति की भावना हर दिल में जगाएं,
आओ मिलकर स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।
15 अगस्त की हार्दिक बधाई!

10. वो शमा अब भी जल रही है,
जिसे जलाया था शहीदों ने अपने लहू से।
जय हिंद, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

11. लिख रहा हूं मैं आजादी की गाथा,
जिसमें शहीदों का है लहू मिला।
Happy 79th Independence Day!

12. स्वतंत्रता का यह पर्व है महान,
भारत मां के वीरों को मेरा प्रणाम।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

13. तिरंगे की शान में अपना सिर झुका देंगे,
देश के लिए हर बलिदान दे देंगे।
स्वतंत्रता दिवस मुबारक!

14. ना भूल पाएंगे वो बलिदान,
जिनके कारण आज आजाद है हिंदुस्तान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

15. भारत मां के वीर सपूतों, तुम्हें सलाम,
तुम्हारी वजह से है हमारा यह देश महान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

16. आओ मिलकर प्रतिज्ञा करें,
देश को आगे बढ़ाएंगे और हर मुश्किल में साथ निभाएंगे।
जय हिंद, वंदे मातरम्!

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

मालदीव में बड़ा हादसा: स्पीडबोट पलटने से रैली ड्राइवर हरि सिंह लापता, गौतम सिंघानिया घायल

ईरान का डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है यह एयरबेस?

LIVE: जापान को बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरेंगे तेल के जहाज

21 मार्च की टॉप खबरें: डिएगो गार्सिया पर ईरान का मिसाइल अटैक, ट्रंप युद्ध पर कन्फ्यूज, भारत में ईद का जश्न

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

अगला लेख