Dharma Sangrah

15 अगस्त पर कविता : शिवमंगल सिंह 'सुमन' की स्वतंत्रता दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर रचीं पंक्तियां, यहां पढ़ें

Webdunia
Independence Day 2021
 
-शिवमंगल सिंह 'सुमन'
 
युग-युग की शांति अहिंसा की, लेकर प्रयोग गरिमा समस्त,
इतिहास नया लिखने आया, यह पुण्य पर्व पन्द्रह अगस्त।
 
पन्द्रह अगस्त त्योहार, राष्ट्र के चिरसंचित अरमानों का,
पन्द्रह अगस्त त्योहार, अनगिनत मूक-मुग्ध बलिदानों का।
 
जो पैगम्बर पददलित देश का, शीश उठाने आया था,
आजन्म फकीरी ले जिसने, घर-घर में अलख जगाया था।
 
भूमंडल में जिसकी सानी का, मनुज नहीं जन्मा दूजा,
मेरे कृतघ्न भारत तुमने, गोली से जिसकी की पूजा।
 
लज्जित हो तो उसके सपनों, संकल्पों को आबाद करो,
यह दिन जो लाया, अपने उस नंगे फकीर को याद करो।
 
हमने जो सपने देखे, यह उस आजादी का वेष नहीं,
देखो इस उजली खादी में, कोई कालिख तो शेष नहीं।
 
जो चले गए अनरोए, अनगाए स्वतंत्रता पर बलि हो,
आंसू से अपनी अंजुलि भर, आओ उनको श्रद्धांजलि दो।
 
रण है, दरिद्रता, दैन्य, निपीड़न, बेकारी, बेहाली से,
रण है, अकाल, भुखमरी, विवशता, तन-मन की कंगाली से।
 
रण, जाति धर्म के नाम, विषवमन करने वाले नारों से,
रण, शांति प्रेम के विद्वेषी, मानवता के हत्यारों से।
 
जब तक जन-गण-मन जीवन में, शोषण तंत्रों का लेष रहे,
जब तक भारत मां के आंचल में, एक दाग भी शेष रहे।
 
हम विरत न हों संकल्पों से, पलभर भी पथ पर नहीं थमें,
पन्द्रह अगस्त की शपथ यही, तब तक आराम हराम हमें।
 
(स्वतंत्रता दिवस की प्रथम वर्षगांठ 15 अगस्त 1948 पर रचीं पंक्तियां)

ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर कविता : गौरवशाली दिन आज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

Ayatollah Ali Khamenei का निधन: मध्य पूर्व की सियासत में भूचाल, ईरान के बाद अब क्या?

CM धामी का ऐलान, देश को बदनाम करने वालों को देवभूमि के लोग दिखाएंगे बाहर का रास्ता

ईरान ने तेज किए हमले, दी केमिकल हमले की धमकी, UP बेस पर 4 मिसाइल और 12 ड्रोन से हमला, अब तक क्या-क्या पता है

अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या: मोसाद ईरान के सुप्रीम लीडर तक कैसे पहुंची?

US-Israel War On Iran : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

अगला लेख