एक खूबसूरत देश : मलेशिया

Webdunia
ND
मलेशिया साउथ ईस्ट एशिया का एक ऐसा देश है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। यह एक ऐसा देश है, जहाँ खूब सारे फेस्टिवल साल के बारह महीने चलते रहते हैं। मलेशिया के लोगों की ऊर्जा और उत्साह ही वहाँ होने वाले उत्सवों की जान है, जो पर्यटकों को अपने देश बुलाती है।

एक तरह से मलेशिया में प्रकृति को करीब से महसूस किया जा सकता है। मलेशिया में सांस्कृतिक, भौगोलिक और जैवविविधता को देखा और महसूसा जा सकता है। 'मलय' शब्द का संस्कृत में अर्थ होता है 'पहाड़ों की भूमि'।

मलेशिया घूमने के हिसाब से इसलिए बेहतर देश है, क्योंकि यहाँ आपको साधारण जीवन भी देखने को मिल जाएगा और खूब चमकते-दमकते शहर भी दिखाई दे जाएँगे। यह देश विविधता से भरा हुआ है, जहाँ जीवन अपने अलग-अलग रंगों में धड़कता दिखाई देता है।

मलेशिया दो हिस्सों में बँटा हुआ है। ईस्ट और वेस्ट मलेशिया। पूरे देश में कुल 13 राज्य और 3 संघीय प्रदेश हैं। वेस्ट मलेशिया यानी पेनिनसुला ऑफ मलेशिया में 11 और ईस्ट मलेशिया जिसे बोरनिओ मलेशियन बोरनिओ भी कहते हैं, 2 राज्य वहाँ स्थित हैं। इस खूबसूरत देश को 'मलेशिया' नाम 1963 में मिला। मलेशिया और भारत में एक समानता यह है कि दोनों कॉमनवेल्थ नेशन हैं।

इन दिनों मलेशिया में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल चल रहा है। मलेशिया में स्ट्रीट फूड पर्यटकों को खूब ललचाते हैं। इसके अलावा वहाँ उत्सवों की बहुलता है।

पर्यटन के मुख्य आकर्षण

पर्यटन की दृष्टि से कुछ देशों के बारे में जानकारी आपके पास होना चाहिए इसलिए हमने एक यह कॉलम शुरू किया है 'आओ घूमें दुनिया'। इस कॉलम में हम आपको दुनिया के बेहतरीन देशों की खासियत बताएँगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर दुनिया के अलग-अलग देशों में देखने लायक क्या है। तो शुरुआत करते हैं साउथ ईस्ट एशिया से।

1 जेंटिंग हिल - इसे 'लॉस वेगास ऑफ मलेशिया' और 'सिटी ऑफ इंटरटेनमेंट' कहा जाता है।

2 बाटु केव्ज - हिन्दुओं के लिए यह जगह पवित्र मानी जाती है। यह जगह थाईपुसम त्योहार के लिए प्रसिद्ध है।

3 पेट्रोनॉस ट्विन टॉवर - 88 मंजिला यह इमारत 2004 तक दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी और आज भी दुनिया की सबसे ऊँची जुड़वाँ मीनार है।

4 पेनाँग - यह धार्मिक आकर्षण का स्थल है। यहाँ कई संग्रहालय, गैलरी देखने लायक हैं।

5 मलक्का - यह मलेशिया का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक शहर है। यहाँ चीनी, पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश प्रभावों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

Show comments

एक बार फिर साथ काम करेंगे सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान, निर्देशक बोले- बैक ऑन सेट विद माय फर्स्ट हीरो

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की अरनमनई 4 का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

मुनव्वर फारूकी ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं बिग बॉस 17 विनर की नई दुल्हन?

करण जौहर ने किया Dhadak 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दिखेगी लव स्टोरी

ब्लैक डीपनेक मोनोकिनी में शमा सिकंदर ने ढाया कहर, देखिए हॉट तस्वीरें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें