नेचर पार्क का टूर : यह बच्चों की जानकारी बढ़ाने का आकर्षक स्थान है। बच्चों को यह ट्रिप उतनी ही पसंद आती है जितनी कि किसी एम्यूजमेंट पार्क की। इससे आपके बच्चे को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी मिलेगी। आपको खुद लगेगा कि साथ समय बिताना अच्छा रहा।
पक्षी अभयारण्य : पक्षियों की चहकती हुई आवाजें और पक्षियों की रंगीन दुनिया आपके बच्चे को प्रकृति के करीब ले जाएगी। यह बहुत अच्छा व्यायाम है जिससे आपका बच्चा न सिर्फ प्रकृति का आनंद ले सकता है, बल्कि साथ ही उसके और करीब जाकर उसके चमत्कारों को जान सकता है।
संग्रहालय/ म्यूजियम : अगर आपका बच्चा इतना बड़ा हो गया है कि आप उसे संग्रहालय ले जा सकते हैं तो कैसे भी करके उसे शहर के सबसे अच्छे संग्रहालय में लेकर जाएं। जानकारी का सागर बच्चों को फेसिनेट करता है, साथ ही आस-पास की दुनिया के बारे में सोचने की और ध्यान बढ़ाता है।