Monsoon में इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमना न भूलें

Webdunia
Places to Travel During Monsoon
'रिम-झिम गिरे सावन, सुलग-सुलग जाए मन' आपने किशोर कुमार का यह सदा बहार गाना तो ज़रूर सुना होगा। बारिश के मौसम बारिश के गाने सुनने का अपना ही अलग मज़ा होता है। बारिश में नेचर बहुत खुबसूरत लगता है। साथ ही तापमान कम होने के कारण आपका दिमाग भी शांत रहता है। बारिश का असली मज़ा बारिश में भीगने और प्रकृति को करीब से देखने में आता है। अगर आप भी नेचर लवर तो आपको अपनी सीट से उठकर मानसून ट्रिप ज़रूर प्लान करनी चाहिए। भारत में कई एसी जगह हैं जो बारिश के समय बेहद खुबसूरत लगती है। चलिए जानते हैं इन खूबसूरत जगह के बारे में........


1. लोनावला, मुंबई: बारिश के मौसम में लोनावला का ज़िक्र करे बिना रहना असंभव है। अधिकतर लोग बारिश के मौसम में ही लोनावला घुमने जाते हैं। यह पहड़ी एरिया है जिसमें आपको खुबसूरत झरने और हसीन वादियां देखने को मिलेंगी। बारिश के समय लोनावला का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मुंबई से करीब 89 किलोमीटर की दूरी पर है।


2. कोडाइकनाल, तमिलनाडु: कोडाइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस जगह को 'हिल्स स्टेशन की राजकुमारी' भी कहा जाता है। आप यहां बोटिंग और ट्रैकिंग जैसी कई मज़ेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही आप कई झरने, तालाब और हरियाली को एन्जॉय कर सकते हैं। कोडाइकनाल जाने के आपको सबसे पास मदुरई का स्टेशन मिलेगा।


3. गोवा: क्या आपका भी आज तक गोवा का प्लान सफल नहीं हुआ? पर इस मानसून आपको गोवा ट्रिप ज़रूर प्लान करनी चाहिए। गर्मी से ज्यादा गोवा बारिश के मौसम में बहुत सुंदर लगता है। बीच के साथ आप गोवा के खुबसूरत चर्च और नेचर को एन्जॉय कर सकते हो। साथ ही गोवा में कई एडवेंचर एक्टिविटी भी होती है। गोवा का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता है।


4. कूर्ग, कर्नाटक: कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है। यह प्रकृति को करीब से देखने के लिए बेहतरीन जगह है। आप इस जगह झरने, कॉफ़ी प्लांटेशन और तालाब कैसी कई खुबसूरत जगह पर घूम सकते हैं। साथ ही इस जगह का खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। आप यहां हाथियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।


5. मुन्‍नार, केरल: भारत में मानसून का आगमन केरल के तट से ही होता है। मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ तीन नदियों के संगम से होता है। यह जगह काफी शांत और रोमांटिक है। इस जगह का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
ALSO READ: Tour and travels : ट्रेन के लंबे सफर में खाने की ये 3 चीजें जरूर रखें, नहीं होंगी खराब

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख