भारत-पाक युद्ध : बांग्लादेश का उदय (Indo-Pakistan War-1971)

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (12:11 IST)
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) स्थित गंगासागर में एक भीषण लड़ाई लड़ी गई। तब भारत की 14 गार्ड्‍स रेजीमेंट को गंगासागर क्षेत्र में किलाबंदी किए हुए पाकिस्तानी सैनिक अड्डे पर कब्ज़ा करने का कार्य सौंपा गया। भारतीय सैनिकों ने योजनाबद्ध तरीके से 3 दिसंबर 1971 की सुबह के 2 बजे सैनिक कार्रवाई शुरू की। शत्रु की भारी गोलाबारी के बीच, बंकरों को ध्वस्त करते हुए वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते चले गए।
 
उनके लक्ष्य के करीब पहुंचने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अतिसुरक्षित दुमंज़िला इमारत से गोलाबारी कर बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों को हताहत कर दिया। 5 दिसंबर, 1971 को पाकिस्‍तानी सेना से नि‍पटने के लिए भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' चलाया था। नौसेना ने कराची बंदरगाह पर पहला मिसाइल हमला किया। इसके बाद नौसेना ने पाकिस्तानी जहाज 'खैबर' को नष्‍ट कर दिया।
 
भारत के युद्धपोत 'वीर' ने पाकिस्तानी माइनस्वीपर 'मुहाफिज' को भी खत्‍म कर दि‍या और कराची तेल भंडार को भी तबाह कर दिया। इस युद्ध में न सिर्फ पाकिस्तान की हार हुई, बल्कि वह 2 टुकड़ों में बंट गया। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश के नाम से एक अलग देश बना। यह युद्ध करीब 13 दिनों तक चला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख