मसालेदार चटपटा तिरंगा पनीर (देखें वीडियो)

Webdunia
सामग्री :
 
250 ग्राम ताजा पनीर, 75 ग्राम दही, बेसन पाव कटोरी, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 2 टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, लालमिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।

ALSO READ: नए फ्लेवर में तिरंगी पनीर-मावा बर्फी...
 
विधि :
 
सर्वप्रथम पनीर को 3 भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें। तत्पश्चात बेसन, तेल, नमक, लालमिर्च व गरम मसाला मिलाएं तथा घोल को 5 मिनट तक हिलाएं। अब इसमें पनीर को डुबोकर डीप फ्राई कर लें। उसके बाद उनको 2 भागों में काट लें। 

ALSO READ: लाजवाब चटपटा तिरंगा ढोकला
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं। उसमें लहसुन-अदरक पेस्ट डालें तथा टोमॅटो प्यूरी डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। अब दही को फेंटकर उसमें डालें और ऊपर से तले हुए रंग-बिरंगे पनीर को डालकर 1-2 उबाली ले लें। अगर पानी की आवश्यकता हो तो डालें अन्यथा नहीं।

अब ऊपर से कटे हरे धनिए से सजाकर रोटी या परांठे के साथ चटपटा और मसालेदार तिरंगा पनीर पेश करें।
 
(देखें वीडियो) 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

अगला लेख