Hanuman Chalisa

वट सावित्री व्रत के दिन लगाएं इन पकवानों का भोग, पढ़ें आसान विधियां

Webdunia
Vat Savitri Vrat Naivedya
 
वट सावित्री व्रत के दिन वट की पूजा के लिए गुलगुले, पूड़ी, खीर, हलवा, पंचामृत आदि बनाने के विधान है। इस दिन इन पकवानों से भगवान को भोग लगाया जाता है। आइए जानें - 
 
आटे का हलवा 
 
सामग्री : 
100 ग्राम गेहूं आटा, 100 ग्राम चीनी, 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी, इलायची पावडर, 4-5 केसर के लच्छे, मेवे की कतरन।
 
विधि : 
एक कड़ाही में घी गरम करके आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेकें। एक बर्तन में अलग से पानी गरम करके आटे में डाल कर जल्दी-जल्दी चलाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर चीनी मिलाएं और चलाएं। 
 
ऊपर इलायची पावडर, मेवे की कतरन डाल दें। जब हलुआ घी छोड़ने लगे तब उतार लें। लीजिए तैयार है आटे का शाही हलुआ। तैयार हलवा का भगवान को नैवेद्य दिखाकर फिर परोसें। 
 
****
 
पंचामृत
 
सामग्री : 
250 मिली गाय का ताजा दूध, 2 टेबल स्पून मिश्री (पिसी), 1 टेबल स्पून शहद, 1 टी स्पून देशी घी, 2 टेबल स्पून ताजा दही, कुछ तुलसी के पत्ते, केले की कतलें (ऐच्छिक)।
 
विधि : 
दूध में पिसी मिश्री, शहद, दही एवं घी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें तुलसी के पत्ते एवं केले की कतलें मिलाएं। पंचामृत तैयार है।
 
****
 
मीठे गुलगुले 
 
सामग्री :
250 ग्राम गेहूं का आटा, 100 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल।
 
विधि :
सबसे पहले आटे शक्कर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। तत्पश्चात उसमें इलायची पावडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके तैयार मिश्रण के गोल-गोल कुरकुरे गुलगुले पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है मीठे गुलगुले।  
 
*****  
खीर
 
सामग्री :
ढ़ाई लीटर दूध, दो मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए।
 
विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पांच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब कटोरी में रखी भीगी केसर को मैश कर दें और उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार खीर से भोग लगाएं। 
 
*****   
 
पूरी 
 
पूरी सामग्री :
200 ग्राम गेहूं का आटा, आधा चम्मच शकर, थोड़ा-सा नमक और तेल अथवा घी। 
 
विधि : 
आटे और नमक को साथ में छान लें, उसमें छोटा आधा चम्मच शकर डालें। एक बड़ा चम्मच घी अथवा तेल का मोयन मिलाएं। 
 
पानी के साथ आटे के टाइट गूंथ लें। अपनी पसंद के अनुसार आटे की गोलियां बना लें। अब पूरी बेलकर गरम तेल में तल लें और भगवान को नैवेद्य दिखाएं। 
 
***** 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख