Hanuman Chalisa

रेसिपी और टिप्स : लौकी के छिलकों को फेंकें नहीं करें ये काम

राजश्री कासलीवाल
Bottle guard
 
लौकी के छिलके (Benefits of Peels) में कई औषधीय गुण होते है। लौकी जहां सांभर में डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता हैं, वहीं लौकी के छिलके भी कुछ कम नहीं हैं। ये भी सेहत और सौन्दर्य के दृष्टि से बेहद फायदेमंद है। लौकी के छिलके धूप से झुलसी त्वचा, जलन, कब्ज, गैस तथा बवासीर और दस्त जैसी कई बीमारियों में भी मददगार होते हैं।

अत: लौकी के छिलकों को फेंकने के बजाय आप उसे कई तरह से उपयोग करके नई डिशेज बना सकते हैं। यहां जानिए लौकी के छिलकों की सब्जी बनाने की आसान विधि-Bottle guard peels recipe 
 
सामग्री :
 
100 ग्राम ताजा लौकी के छिलके, 1 छोटे साइज का टमाटर (बारीक कटा हुआ, 1 प्याज (लंबे आकार में कटे हुए), 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर (अगर आवश्यकता हो तो अपने टेस्ट के हिसाब से), तेल और बारीक कटा हरा धनिया। 
 
विधि- 
सबसे पहले लौकी के छिलकों को धो लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा तड़काएं, हींग डालें। अब प्याज डालें और कुछ देर भूनें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भूनते रहें। 
 
जब प्याज और लहसुन पेस्ट से भूनने की खुशबू आने लगे तब कटे टमाटर डालकर अच्छे से पका लें। अब हल्दी, नमक डालें और मिक्स कर लें। तत्पश्चात लौकी के छिलके डालकर सभी मसाले के साथ उसे अच्छे से मिक्स कर लें। 4-5 मिनट पकाने के बाद बारीक कटा धनिया बुरकाएं और गैस बंद करें। 
 
अब तैयार लौकी के छिलके की स्वादिष्ट सब्जी को गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ पेश करें। 
 
नोट : लौकी के छिलकों से बनी यह सब्जी खाने में जहां लाजवाब हैं वहीं इसके क्रिस्पी पकौड़े, चटनी या रायता आदि डिशेज भी बनाई जा सकती है। महंगाई के दौर में लौकी के साथ-साथ छिलकों का जायका लेना भी न भूलें। 
 

Bottle guard peels

ALSO READ: Sawan 2022: सावन व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे के पकोड़े, जानें रेसिपी


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख