Festival Posters

स्पाइसी चटखारेदार काबुली चना चाट, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए

Webdunia
सामग्री: 
 
200 ग्राम काबुली चने या छोले, 50 ग्राम मटर के दाने, 1 मध्‍यम आकार का प्‍याज, 2 हरी मि‍र्च, 2 चम्‍मच तेल, 1 चुटकी सरसों, 1 चुटकी उड़द की दाल, मीठा नीम, 1 चम्‍मच नींबू का रस, स्‍वाद अनुसार नमक।

 
वि‍धि‍: 
 
चटखारेदार काबुली चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले चने या छोले को 5 से 6 घंटे के लि‍ए भि‍गोकर रखें। 
 
थोड़े से नमक और चुटकी भर सोड़े के साथ चने को पकाएं। 
 
अब मटर के दाने को गरम पानी में एक-दो उबाली लेकर आंच बंद करके पानी निथार लें।
 
प्‍याज और हरी मि‍र्च बारीक काटें। 
 
तेल गरम करें और उसमें उड़द की दाल व राई या सारसों डालें और भूने। 
 
इसमें मि‍र्च, मीठा नीम डालकर फ्राय करें। 
 
अब इसमें प्‍याज डालें और नरम होने तक भूनें और फि‍र उसमें चना डालें। 
 
नमक डालकर हि‍लाएं।
 
नींबू का रस डालें, रहा धनिया बुराकाएं और तैयार स्पाइसी चटखारेदार काबुली चना चाट का आनंद लें। 
 
नोट : स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से सेंव बुरका सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख