Hanuman Chalisa

Dahi Kebab Recipe: झटपट बनाकर खाएं और खिलाएं जायकेदार दही कबाब

Webdunia
Dahi Kebab Recipe
जब बात खाने-खिलाने की हो और कबाब की बात न हो तो अधूरी ही लगेगी। शाकाहारी व्यंजनों के शौकीनों के लिए पेश है दही कबाब की विधि। 
 
बेस की सामग्री :

240 ग्राम फ्रेश दही, मिल्क पावडर 12 ग्राम, भुने हुए चने का पावडर 12 ग्राम, सफेद पेपर पावडर तीन ग्राम, भुने जीरे का पावडर दो ग्राम, कसूरी मेथी पावडर एक ग्राम, बारीक कटी हरी मिर्च चार ग्राम, बारीक कटा अदरक तीन ग्राम, हरी इलायची पावडर दो ग्राम, गरम मसाला पावडर दो ग्राम, पीली मिर्च पावडर एक ग्राम, देसी घी 15 ग्राम, नमक स्वादानुसार। 
 
भरवां की सामग्री :

बारीक कटी किशमिश 10 ग्राम, खोया 10 ग्राम, बारीक कटा प्याज 10 व कटा हरा धनिया तीन ग्राम। 
 
विधि :

दही को अच्छे से फेंट लें। देसी घी को छोड़कर सभी सामग्रियों को मिला लें पर ध्यान रहे की कहीं गांठ न रह जाए। स्वाद चखकर इसे ठंडी जगह पर रखें। अब स्टफिंग की सामग्रियों को मिला लें। स्टफिंग के मिश्रण को छह अलग-अलग जगहों पर रखें। 
 
अब बेस के मिश्रण में तैयार मसाला भरकर अलग-अलग पैटी तैयार कर लें। नॉनस्टिक तवे पर देसी घी डालें और कबाब की पैटी को हलकी आंच पर भूनें। आंच से हटाकर कबाब को पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

- आशीष जोशी

ALSO READ: Instant Sooji Uttapam : रवा उत्तपम, पौष्टिक और झटपट तैयार होने वाली डिश

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख